Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के तरफ से आए बदमाशों ने आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर ज्वैलर्स से की लूट


पं श्याम त्रिपाठी 

गोंडा:मनकापुर के तरफ से मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने बाइक सवार ज्वेलर्स से मनकापुर जाने का रास्ता पूछा, आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर हजारों रुपए की नगदी व कागजात भरा बैग लेकर भाग निकले। मामले में नवाबगंज पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला 

मिली जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के संचरही मोहल्ला के रहने वाले अमित कुमार सोनी पुत्र जग प्रसाद सोनी नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर बाजार में ज्वेलरी व बर्तन की दुकान करते हैं।सोमवार के शाम लगभग 7:00 बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के रहने वाले परिचित दुकानदार सतीश कुमार पाठक पुत्र रामचन्दर पाठक जो वर्तमान समय में नवाबगंज के सिरसा कॉलोनी में रहते हैं, के साथ वापस अपने घर जा रहे थे।

रास्ता पूछ कर लूटा 

इसी दौरान रास्ते में पर्वती पैट्रोल पंप के कुछ दूरी पर मनकापुर के तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीछे से दो लड़के आए, जिसमे बाइक के पीछे बैठा युवक हेलमेट पहने हुए था, वही बाइक चला रहा है युवक बिना हेलमेट के था। बाइक सवार दुकानदारों से मनकापुर जाने का रास्ता पूछा तो, बाइक सवार दुकानदारों ने बताया कि मनकापुर पीछे छूट गया, आप आगे चले आए हो। इतना बोलते ही बाइक चला रहे बदमाश ने दुकानदार बाइक सवारों के आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया। जिससे दोनों बाइक सवार हड़बड़ा गए और आंख में मिर्च लगने से गाड़ी रोक दिया। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार डंडा लेकर दुकानदार के बाइक की डिग्गी तोड़ने लगा। वहीं दूसरे बदमाश ने तमंचा दिखा कर बाइक के डिग्गी की चाबी ले ली। डिग्गी खोलकर चालीस हजार रूपये नगद, दुकान के तिजोरी की चाबी, टिफिन व दुकान का हिसाब किताब के कागज को लेकर मनकापुर के तरफ भाग निकले। 

वहीं पीड़ित ने आशंका व्यक्ति की है कि बाइक सवार बदमाशों का सहयोग करने के लिए दो बाइक पर सवार तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। क्योंकि घटना होते ही अन्य बाइक सवार भी मनकापुर के तरफ ही भागे थे।

वही मामले को दर्ज कर नवाबगंज पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज कहां ले जा रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे