Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...राष्ट्र को समृद्धशाली बनाने का लिया संकल्प



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर सोमवार को पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी बर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के संकल्प पत्र के विषय में जानकारी साझा की ।


भाजपा के पूर्व मंत्री क्लस्टर इंचार्ज मुकुट बिहारी बर्मन 15 अप्रैल को प्रेस वार्ता करके जानकारी दिया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में जो कहती है उसे पूरा करती है। इसीलिए पार्टी घोषणा पत्र जारी न कर संकल्प पत्र जारी करती है। हम सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति करते हैं। सरकार बनाकर राष्ट्र निर्माण की ओर कदम बढ़ाया जा सकता है। पूर्व मंत्री व कलस्टर इंचार्ज मुकुट बिहारी वर्मा सोमवार को पार्टी के संकल्प पत्र को लेकर स्थानीय अटल भवन में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में भारतीय विरासत को और भी समृद्धशाली बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाएगा। समान नागरिक संहिता को देश भर में लागू किया जाएगा। सरकारी नौकरियों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। भारत अब चन्द्रयान से गगनयान तक यात्रा करेगा। दुनिया की तीसर अर्थ व्यवस्था बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। युवा, महिला, गरीब व किसान को सशक्त बनाया जाएगा। गरीबों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। तीन करोड़ और लोगों को पक्के आवास दिए जाएंगे। हर घर बिजली पहुंचाई जाएगी। कहा कि पाइप लाइन के जरिए घरों में गैस पहुंचाई जाएगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को इलाज के लिए पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी गई है। किसान सम्मान निधि जारी रहेगी। कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया। इस दौरान लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता अजय सिंह पिंकू, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, अल्पसंख्य मोर्चा के अब्दुल अजीज, अवधेश पाण्डेय व संदीप उपाध्याय मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे