Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीजेपी प्रत्याशी का निधन:चुनाव के बाद भाजपा प्रत्याशी का ह्रदय गति रुकने से निधन



उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे सर्वेश सिंह का हृदय गति रुकने से इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 19 अप्रैल को उनके लोकसभा क्षेत्र का चुनाव संपन्न हुआ, उधर सर्वेश सिंह बीमारी के कारण इलाज करवाने के लिए एम्स गए हुए थे। जहां हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। 

बता दे की उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पहले चरण में लोकसभा चुनाव था। जो कल यानी 19 अप्रैल को 60.60 प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र में सर्वेश सिंह भारतीय जनता पार्टी में एकलौते क्षत्रिय प्रत्याशी थे।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार 

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सर्वेश सिंह मतदान करने के बाद, अपना चेकअप कराने के लिए दिल्ली के एम्स में गए हुए थे, एम्स में निधन के बाद उनका पार्थिव शव देर रात तक, उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां रविवार को वह पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे।

बीजेपी से चौथी बार थे प्रत्याशी

मिली जानकारी के मुताबिक सर्वेश सिंह भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी रहते हुए 1991 में ठाकुरद्वारा विधानसभा से पहली बार विधायकी का चुनाव लड़े थे। वर्ष 2009 में कांग्रेस के प्रत्याशी अजहरुद्दीन से सर्वेश सिंह को शिकस्त मिली थी। इसके बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सर्वेश सिंह पर भरोसा करते हुए अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन इस बार उन्हें समाजवादी के प्रत्याशी ने शिकस्त दे दी। इस लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने उनके ऊपर फिर विश्वास जताया था, और उन्हें बतौर  लोकसभा प्रत्याशी मैदान में उतारा था। लेकिन चुनाव के परिणाम आने से पहले ही लंबी बीमारी के कारण उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे