Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देवर ने तलवार से भाभी के गर्दन व सिर पर हमला करके कर दी हत्या



उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक देवर ने अपनी सगी 36 वर्षीय भाभी दशमती पत्नी स्व. धनराज सिंह गोड़ के गर्दन और सिर पर तलवार से ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। महिला की हत्या से हड़कंप मच गया। हत्या करने के बाद घंटों तलवार लहरा कर ग्रामीणों व डायल 112 की टीम पर धौंस जमाता रहा।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए रवाना कर दिया।

मौके से आरोपी गिरफ्तार

हत्या करने के बाद आरोपी युवक हाथ में तलवार लेकर लहराते हुए, मौके पर पहुंची डायल 112 टीम व ग्रामीणों पर धौंस जमाने की कोशिश करता रहा, वही हत्या आरोपी का तमाशा देखने के लिए दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा रही। इस दौरान वह कभी खुद पर देवताओं का साया बता रहा था, तो कभी खुद में देवताओं के समाहित हो जाने के बाद शक्तिशाली बनने का नाटक करता दिख रहा था। इस दौरान सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

तलवार बरामद

बीजपुर थाना पुलिस ने मौके से झीलों टोला हड़ही के रहने वाले 27 वर्षीय भवन सिंह गौड़ पुत्र राम बदन सिंह को गिरफ्तार कर, तलवार बरामद कर लिया है।

देवर ने भाभी की क्यों की हत्या 

 सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी देवर अर्ध विक्षिप्त प्रतीत होता है, बातचीत के दौरान वह कभी इधर की कभी उधर की बातें करता है। पुलिस को आरोपी के बड़े भाई राम सिंह ने बताया कि उसके भाई ने नवरात्रि में व्रत रखा था। गुरुवार के सुबह उसने अपनी भाभी पर पूजा पाठ में विघ्न डालने का आरोप लगाते हुए तलवार से हत्या कर दी।

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

बताया जाता है कि मृतका दशमती के छोटे-छोटे दो लड़के और एक लड़की है। जिसमें 9 वर्ष का सोनू, 6 वर्ष का मोनू और 4 वर्ष की छोटी लड़की है। मृतका मेहनत मजदूरी करके अपने तीनों बच्चों की देखरेख करती थी। नन्हे मासूमों के सिर पिता का साया पहले ही उठ चुका था, इस घटना के बाद अब मां के आंचल का छाया भी उठ गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे