Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राजा साहब के फार्म से सागौन के पेड़ काट ले गए वन माफिया



 15 दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी सुराग।

पं श्याम त्रिपाठी 

गोंडा: नवाबगंज क्षेत्र के देवीनगर गांव जो कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस गांव में राजा और वर्तमान सांसद कीर्ति वर्धन सिंह के फार्म हैं। इसी फार्म से लगभग 15 दिन पूर्व दबंग वन माफिया रात में सागौन के 03 पेड़ काटकर चुरा ले गए। इस बात की जानकारी होने पर राजा कोट से संबंधित थाने पर शिकायत भी की गई लेकिन 15 दिन बाद भी स्थानीय पुलिस उन वन माफियाओं का सुराग नहीं लगा पाई है। इस मामले में शिकायत के बाद बीट पर तैनात आरक्षियों की बीट में परिवर्तन थानाध्यक्ष ने कर दिया है। स्थानीय लोग वन माफियाओं और पुलिस की मिलीभगत की चर्चा भी दबी जुबान से कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब राजा साहब की सम्पत्ति ही नहीं सुरक्षित है तो आम जनता और उसकी सम्पत्ति की सुरक्षा तो राम भरोसे ही है। इस संबंध में थाना वजीरगंज अभय प्रताप सिंह ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जायेगा। घटना के बाद ही बीट पर तैनात आरक्षियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल कर दिया गया था।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे