Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कुंवर विक्रम सिंह पंच तत्व में विलीन: अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब



डी कुमार

गोंडा:मनकापुर राजघराने के कुंवर विक्रम सिंह के असामायिक निधन पर उनकी बडी बहन राजस्थान के जोथपुर राज घराने की शिवाली सिंह ने कंधा देकर एक मिशाल कायम किया है।  

   बताते चले सोमवार को कुंवर विक्रम सिंह का पार्थिव शरीर मंगल भवन से दोपहर बाद अंतिम संस्कार के लिए निकाला गया।  कंधा देने के लिए एक तरफ बहन शिवाली सिंह तो दूसरी तरफ  चचेरे बजे भाई सांसद कीर्तिवर्धन सिंह रहे।  वही आगे चाचा अतुल कुमार सिंह व निकटतम सेवादार संग्राम सिंह रहे। 

अंतिम दर्शन के लिए देश विदेश के लोगो का लगा ताताः

कुंवर विक्रम सिंह को देखने के लिए उनकी चचेरी बहन मनीषा सिंह दुबई से पहुंच थी। वही वर्तिका सिंह हरियाणा के गुरूग्राम से आयी थी।  विक्रम  सिंह के बहनोई प्रवीन सिंह जोधपुर राजस्थान से आये थे।  वही उनके ननिहाल नेपाल राष्ट्र के कृष्णानगर से उनके मामा व मामा के लडके शैलज व अभिषेक भैया भी आये थे। वही बिहार के कुरसैला स्टेट प्रवेश भैया भी आये थे।  वही एक चाचा जो आस्ट्रेलिया में थे वे नहीं पहुंच सके। 

सांसद ,विधायक व जनप्रतिनिधियों के साथ उमडी भीडः

 बताते चले की कुंवर विक्रम सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद अंतिम संस्कार के लिए हजार की भीड़ उमड पडी।  सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया,  पूर्व सांसद राजा आनंद सिंह उर्फ अन्नू भैया,  विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, विधायक मेहनौन  विनय कुमार द्विवेदी उर्फ़ मुन्ना भैया, पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, पूर्व विधायक राम विसुन आजाद ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह, राकेश वर्मा, श्रवण शुक्ला, जनार्दन तिवारी, वेदप्रकाश दुबे, संग्राम सिंह, केके सिंह एडवोकेट, महिला अधिवक्ता रुचि मोदी, अतुल पान्डेय, सोने खान, कुक्कू चोपड़ा, राकेश सिंह एडवोकेट, विजय श्रीवास्तव, पंकज सिंह, अंग्रेज सिंह,राधेश्याम मोदनवाल, एई अमरेश सिंह, प्रधान धनपतिधर शुक्ल, अवधेश उपाध्याय, सालिक दिनारा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। वही शाम को सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह भी मंगल भवन पहुंच। 

  चाचा अतुल कुमार सिंह ने दी मुखाग्नि:

मंगल भवन स्टेट के कुंवर अतुल कुमार सिंह जो कि कुंवर विक्रम सिंह के चाचा है। उन्होंने मनवर नदी के तट पर बने राज घराने के शमशान स्थल पर अंतिम संस्कार किया। 

बताते चले की कुंवर विक्रम सिंह के पिता डाक्टर विनय सिंह की मृत्य हो चुकी है। वही मझिले चाचा अनिल सिंह विदेश में है।  छोटे चाचा कुंवर अतुल कुमार सिंह ने अंतिम संस्कार करके अपने रीति रिवाज का बखूबी से निर्वहन किया। 

बाजार की दुकाने रही बंदः

राज घराने के कुंवर विक्रम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कस्बा मनकापुर बाजार की अधिकतर दुकाने बंद रही। भारी संख्या में व्यापारी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 

भारी भीड को देखते हुए पुलिस का व्यापक इंतजाम दिखाः

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जहां हजार वक्री गाडियों, दोपहिया वाहन से लोग पहुंच रहे थे।  तमाम वीआईपी परिवार भी था।  इसके मद्देनजर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने जगह जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर रखा था।  वही रूट डायवर्जन भी किया गया था।  इसके बावजूद भी भारी जनसैलाब जैसी भीख थी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे