अभय शुक्ला
लालगंज, प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र के बरापुरभीख में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने वन्यजीव बारहसिंघा को मृत देखा तो आवाक रह गये। गांव के किनारे लोनी नदी के समीप वन्य जीव बारहसिंघा को सुबह करीब साढ़े आठ बजे मृत देखा गया। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार गांव के लोग खेत की तरफ गये तो सूखे बबूल के पेड़ के नीचे वन्य जीव मृत दिखा। उसके शव को कुत्तों द्वारा नोंचा गया था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी यूपी 112 डायल पुलिस तथा वन विभाग के कर्मचारियों को दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय वनरक्षक विनोद कुमार ने उसके शव को कब्जे में लिया। वन्यकर्मी द्वारा मृतक बारहसिंघा के शव का पशु चिकित्सालय लक्ष्मणपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद वन्यकर्मियों ने सगरा सुंदरपुर के सरकारी जंगल में उसके शव को दफन कर दिया। इस बावत वनरक्षक लक्ष्मणपुर विनोद कुमार पटेल ने बताया वन्यजीव की मौत को लेकर जांच की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी सदर महेन्द्र कुमार मौर्या के मुताबिक मृतक बारहसिंघा डेढ़ साल बच्चा था। उसकी प्रजाति नर थी। विभागीय स्तर पर आख्या तैयार कराकर पोर्टल पर भेजी जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ