Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

माँ भारती को परम वैभव पर स्थापित करना संघ का मूल उद्देश्य:जिला सम्पर्क प्रमुख



आनंद गुप्ता 

पलियाकलां(खीरी)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पलिया नगर व खण्ड का वर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।उपस्थित स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता संघ के जिला सम्पर्क प्रमुख कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि माँ भारती को परम वैभव पर स्थापित करना संघ का मूल उद्देश्य है।उन्होंने कहा संघ प्रति वर्ष 6 उत्सव प्रमुखता के साथ मनाता है, जिसमें से वर्ष प्रतिपदा भी एक है।वर्ष प्रतिपदा के दिन ही ब्रह्म ने सृष्टि की रचना की थी।आज ही के दिन आर्य समाज की स्थापना,नवरात्रि का प्रारम्भ, भगवान श्रीराम व चक्रवर्ती सम्राट युधिष्ठर का राज्याभिषेक, भगवान झूलेलाल की जयंती व संघ के संस्थापक व प्रथम सर संघचालक डॉ हेडगेवार जी का जन्मदिन भी है।यह पर्व महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा व दक्षिण भारत में उगादी के नाम से मनाया जाता है।वर्ष प्रतिपदा के ही दिन भारतीय नववर्ष की भी शुरुआत होती है।यह पर्व जहाँ प्राकृतिक सौंदर्य के नवीनीकरण का द्योतक है, वहीं मां दुर्गा के   नो रूपों में शक्ति की आराधना का पर्व है।आज ही के दिन महाराष्ट्र में महाराजा शालीवाहन ने शकों व महाराजा विक्रमादित्य ने हूणों को पराजित करके भारत में एक स्वर्णीम युग का श्रीगणेश करके विक्रम संवत की स्थापना की थी।आज ही के दिन संघ के  संस्थापक डॉ साहब को स्मरण करते हुए शाखा से  पूर्व आद्य संघचालक प्रणाम किया जाता है।डा साहब ने मरीजों के पीड़ा न जानकर राष्ट्र की पीड़ा जानी व अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया।डॉ साहब 1920 तक कांग्रेस के सक्रिय सदस्य थे।2 बार जेल भी गये, लेकिन तुस्टीकरण की नीति व वन्देमातरम के विरोध पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का निश्चय किया।उन्होंने 1925 में संघ की स्थापना की,अगले वर्ष संघ शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है।आज संघ की विचार धारा देश के प्रधान सेवक से होती हुई राष्ट्रपति भवन तक पहुंची है।आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।आज भारत संघ के वैचारिक अधिष्ठान के कारण एक वैश्विक शक्ति बन चुका है।संघ शाखा के माध्यम से तत्वनिष्ठ व्यक्ति निर्माण कर सक्षम व सम्रद्ध भारत के सृजन में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक निरंजन लाल व संचालन नगर कार्यवाह अभिषेक ने किया।कार्यक्रम में नगर व खण्ड प्रचारक रणवीर, सह जिला कार्यवाह बलजीत सिंह,जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मुकुट बिहारी मिश्रा, खण्ड संघचालक डॉ संतराम गुप्ता,खण्ड कार्यवाह आशीष,सह नगर संघचालक सलिल अग्रवाल, सीमा जागरण मंच के प्रांत उपाध्यक्ष शिवपाल सिंह,नगर सम्पर्क प्रमुख कुलदीप जायसवाल, खण्ड सेवा प्रमुख आयुष वाजपेयी, सीमा जागरण मंच के जिला महामंत्री पवन सिंह व विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष ब्रजमोहन गोयल सहित नगर के तमाम सम्मानित नागरिकों की सार्थक उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे