Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज में आग लगने से दो मवेशी झुलसे, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव अज्ञात कारणों से लगी में दो मवेशी झुलश गये साथ झोपड़ी में रखा लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया।

लौव्वाबीरपुर गांव के सिंगराय पुरवा में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे रामकली पत्नी स्व रामगत की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई । जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक झोपड़ी जलकर राख हो गई जिसके साथ ही झोपड़ी में रखा अनाज, आलू, चारपाई, कपड़े, बिस्तर, भूसा और लगभग 06 हजार रुपये की पाइप जलकर राख हो गई। आग लगने से झोपड़ी के बाहर बंधी एक गाय और बछड़ा भी झुलस गये। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हल्का लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई है जल्द ही पीडिता को सरकारी मदद मुहैया करा दी जायेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे