Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज में लगी आग में 04 बकरियों की मौत



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के विश्नोहरपुर गांव में अज्ञात कारणों से पशु शेड में आग लग गई जिसे 04 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई है।

       विश्नोहरपुर गांव निवासी हब्बीस अहमद पुत्र ईस्माइल और नसीरुद्दीन पुत्र हब्बीस के पशु शेड में बुधवार की सुबह करीब 10:45 पर अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ करते तब तक आग की चपेट में आने से हब्बीस की 02 बकरियां बुरी तरह झुलस गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई साथ ही नसीरुद्दीन की 02 बकरियां भी झुलस कर मर गईं और एक बकरी झुलस कर घायल हो गई। गांव वालों ने घटना की जानकारी अग्निशमन दस्ते को दी साथ ही स्वयं भी आग बुझाने में स्वयं भी लग गए । आग लगने से दोनो परिवारों की गृहस्थी का थोड़ा-बहुत सामान भी जलकर राख हो गया।कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर कामहल्का लेखपाल राहुल अग्रहरी ने बताया कि मौकै पर पंहुच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया गया है क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी गई है।

   वहीं थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव में मंगलवार को देरशाम रामफल,अन्नू, और लोचन के भी पशु शेड में लगी आग में भूसा, गेंहू और अन्य कीमती भी जलकर राख हो गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे