Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...अनुप्रिया पटेल ने जनसभा में कहा



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के विधानसभा गैसड़ी क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर में सोमवार को आयोजित जनसभा को केंद्रीय मंत्री व अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने संबोधित किया । उन्होंने कहा कि 4 जून को मोदी जी के 400 पर का नरा साकार रूप लेगा और एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मजबूत सरकार बनेगी ।


20 मई को केंद्रीय मंत्री अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। गठबंधन का यह सपना जरूर साकार होगा। मोदी सरकार के समय में देश की बढ़ती अर्थ व्यवस्था पर विश्व आश्चर्य चकित है। आज दुनिया के देश भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। यह कमाल किसी और का नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है।


मोदी सरकार ने देश में विकास के माध्यम से सामाजिक न्याय की अवधारणा को सच साबित करके दिखाया है। बदलते भारत ने दुनिया के नए युग में प्रवेश किया है। एडीए गठबंधन ने ऊंच नीच का भेदभाव समाज से खत्म किया है। अनुप्रिया पटेल पचपेड़वा के रतनपुर में सोमवार को लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्र व गैसड़ी विधानसभा प्रत्याशी शैलेश सिंह शैलू सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रही थी । अनुप्रिया बोलीं कि एनडीए गठबंधन ने देशहित में तमाम कार्य किए हैं। देश के करोड़ों गरीबों को राशन, आवास, औषधि व सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है। पीएम मोदी चाहते हैं कि लोकतंत्र में सामाजिक न्याय की अवधारणा को साकार करें। इसके लिए लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम एनडीए गठबंधन ने किया है। गठबंधन ने 2014 व 2019 में मोदी को पीएम बनाया है। 2024 में रिकार्ड मतों से जीतने के लिए गठबंधन तैयार है।


400 पार का नारा निरर्थक नहीं जाएगा। जब कोई सच्चा व्यक्ति अपनी जुबान से कुछ कहता है तो उसकी वाणी मिथ्या नहीं जाती है। देश में एनडीए की लहर है। तमाम प्रदेशों में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का होड़ लगी है। आम जन मोदी के सिर पर ताज देखना चाहता है। साकेत मिश्रा व शैलू जीतेंगे तो भाजपा देश में मजबूत होगी। एक-एक वोट देश की बुनियाद को मजबूत करेगा। बहुरूपियों के बहकावे में ना आएं। तमाम दल देश को बर्बाद करने पर तुले हैं। लोकतंत्र में वोट की शक्ति से बढ़कर कुछ नहीं। जनता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य तय कर चुकी है।


यूपीए सरकार ने पिछड़ों का छीना है हक

अनुप्रिया बोलीं कि यूपीए सरकार ने पिछड़ों का हक छीना है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार नहीं दिया। पीएम मोदी के सामने यह बात आई तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार्य कर लिया। एनडीएम व भाजपा ने भय, भूख व भ्रष्टाचार को देश से खत्म किया है। भ्रष्टाचारियों पर वैज्ञानिक तरीके अपनाकर लगाम कसी है। कांग्रेस ने अपने समय से देश को लूट लिया है। भाजपा ने जब उस लूट को बंद किया तो कांग्रेसी सड़क पर आ गए। अब वे मोदी की बुराई कर रहे हैं। अपना देश नए युग में प्रवेश कर रहा है। देश की तरक्की रोकने वालों को देशद्रोही कहना गलत नहीं होगा। भाजपा व एनडीए गठबंधन गरीबों के हितार्थ काम कर रही है। गठबंधन के दलों ने कभी गरीबों के हित से खिलवाड़ नहीं किया। बल्कि उनकी लड़ाई लड़ती रही। 51 करोड़ भारतीय ऐसे हैं, जिनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि बिना मांगे पहुंच जाती है। यदि भारतीयों को अपने सम्मान की रक्षा करनी है तो उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना होगा। इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्र, गैसड़ी विधानसभा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, मथुरा के विधायक घनश्याम लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, डॉ अजय सिंह पिंकू, विनय प्रकाश त्रिपाठी भाजपा महामंत्री रवि मिश्रा ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह हेमंत जायसवाल मनोज तिवारी रवि वर्मा प्रिंस वर्मा डॉक्टर सूरज पटेल दयाराम प्रजापति भोला जायसवाल डॉक्टर प्रेम वर्मा, अब्दुल अजीज खान, शिव कुमार पटेल आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे