Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एमपी के मुख्यमंत्री ने राम मंदिर मुद्दा को लेकर विपक्षी दलों को घेरा



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज चपेड़वा में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया ।


17 मई को पचपेड़वा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि के लिए सदियों तक संघर्ष हुआ। आजादी के बाद राम लला को अपने मंदिर में आने के लिए 70 साल इंतजार करना पड़ा । कांग्रेस ने हमेशा हिंदू जनमानस की भावनाओं पर कुठाराघात करने का काम किया है। यही कारण है कि हमारे यहां पाठ्यक्रमों से राम और कृष्ण जैसे आदर्श को हटा दिया गया था। प्रधानमंत्री ने नई शिक्षा नीति लागू कर राम कृष्ण को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने का काम किया है। देश से अंगे्रज तो चले गए लेकिन अपने प्रतिनिधि के रूप में कांग्रेस को छोड़ गए। मध्य प्रदेश के सीएम डा. मोहन यादव शुक्रवार को गैसड़ी विधानसभा के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण की शुरुआत सीएम मोहन यादव ने कृष्ण और सुदामा की मित्रता के प्रसंग से की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि भगवान राम को अपने मंदिर में मुस्कराने के लिए 70 साल इंतजार करने पड़े। आजादी के बाद अगर कांग्रेस चाहती तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण बहुत पहले हो जाता, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इसका हल नहीं निकल सका था। सीएम बोले कि अंग्रेज देश को छोड़कर चले गए लेकिन कांग्रेस के रूप में वह अपने प्रतिनिधि यहां छोड़ गए। कांग्रेस ने इस देश को तबाह करने में कोई कसर नहीं लगाई। पीएम मोदी ने नई शिक्षा नीति लाकर लार्ड मैकाले की शिक्षा को खत्म किया। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में राम कृष्ण की जगह पर आताताइयों को जगह दी गई। आज खुशी की बात यह है कि हमारे आदर्श भगवान राम और कृष्ण पाठ्यक्रम के हिस्सा बने हैं। कहा कि आज देश में दंगे नहीं हो रहे हैं। कहीं कफ्र्यू नहीं लगता है। सरकार चलाना प्रधानमंत्री मोदी बाखूबी जानते हैं। डा. यादव ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार से देश खोखला हो चुका था। अर्थ व्यवस्था चरमरा गई थी। मोदी सरकार में न सिर्फ देश ने अर्थ व्यवस्था की नई ऊंचाइयों को हासिल किया, बल्कि हर वर्ग के लोगों में खुशहाली आई है। सीएम ने कहा कि कोविड टीकाकरण को लेकर कांग्रेस अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। अगर यह टीका न लगा होता तो देश में भारी तबाही होती। कोरोना संक्रमण काल में सरकार ने जिस हिम्मत और जज्बे के साथ काम किया, उसकी सराहना विश्व पटल पर हो रही है। उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्र व गैसड़ी विधानसभा उप चुनाव के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू को जिताने की अपील की। कार्यक्रम के अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल, महामंत्री रवि मिश्रा, डा. अजय सिंह पिंकू, श्याम मनोहर तिवारी, ब्लाक प्रमुख मनोज तिवारी, जगदम्बा सिंह शक्ति सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे