Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डॉक्टर पत्नी को युवक ने पीटा: पूरे मामले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


    गाली गलौज के कारण वीडियो को साइलेंट किया गया 

डेस्क:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि एक पति ने अपने डॉक्टर पत्नी और उसके साथ मौजूद दो युवकों की जमकर पिटाई की है। मामले में पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ स्थानीय पुलिस में शिकायती पत्र दिया है।

मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज का बताया जा रहा है। वर्ष 2013 में युवक का डॉक्टर युवती से विवाह हुआ था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था इसी दौरान बीते वर्ष दोनों में कुछ अनबन हो गई। इसके बाद वह अपने पति से अलग रहने लगी।बुधवार के देर रात को कासगंज जनपद अंतर्गत पटियाली थाना क्षेत्र के एक होटल में पति ने डॉक्टर पत्नी को दो लड़कों के साथ पकड़ लिया। आपत्तिजनक स्थिति में मिलने के कारण पति, पत्नी और दोनों लड़कों की धुनाई करने लगा। पति के पीछे उसके घर वाले भी आ गए, उन्होंने भी लड़कों को जमकर पीटा।महिला डॉक्टर के साथ पकड़े गए दोनों लड़के गाजियाबाद क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। वहीं पति का आरोप है कि उसकी पत्नी शराब पीने और अन्य गंभीर मामले में शामिल रहती है।

पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आया है। जिसमें स्पष्ट दिखाई पड़ता है कि एक महिला दो लड़कों के साथ कमरे में मौजूद है। जहां उसका पति अपने परिवार के साथ अचानक पहुंच जाता है। युवक अपने पत्नी को ऐसी स्थिति में देखकर भड़क उठता है। इसके बाद पत्नी और दोनों लड़कों की पिटाई शुरू कर देता है। वीडियो में आसपास दिखाई पड़ता है कि पति पत्नी को थप्पड़ मारता है तो, दोनों लड़कों पर घूंसे से प्रहार करता है। पत्नी की पिटाई के दौरान पति पत्नी को गालियां भी देता है। होटल के अंदर हो रहे शोर गुल से वहां पर कई लोग इकट्ठा हो गए, उन्होंने मामले में पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया, उसके बाद उन्हें अपने साथ लेकर थाने चली गई।

वायरल हो रहे वीडियो से क्राइम जंक्शन का कोई लेना-देना नहीं है, पूरी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट पर आधारित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे