Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वरिष्ठ अधिवक्ता के मार्गदर्शन में बनेगा पत्रकार संघ का विधि प्रकोष्ठ

  


पं श्याम त्रिपाठी 

गोण्डा।  मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया व सोशल मीडिया के राष्ट्रीय स्तर के संयुक्त मंच भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति हुआ सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की केन्द्रीय कार्य समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार गोण्डा जनपद में संगठन के  विस्तार के लिए पत्रकारों की सुरक्षा ,सम्मान,उत्पीड़न की रोक थाम के लिए  विधि प्रकोष्ठ  बनाए  जाने का निर्णय  लिया गया है उक्त आशय की जानकारी देते हुए संगठन के गोण्डा जिला प्रभारी अबिनाश श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन के केन्द्रीय कार्यालय व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह  के निर्देशानुसार  गोन्डा जनपद में  विधि प्रकोष्ठ बनाए जाने का निर्णय  लिया गया है जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता दयानंद मिश्रा के नेतृत्व व मार्ग दर्शन में  विधि  प्रकोष्ठ  का ग्यारह  सदस्यीय विधि प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता दयानंद मिश्रा के मार्ग दर्शन में विधि प्रकोष्ठ  जाने पर संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने इन्हें बधाई दी है और  सभी अधिवक्ता   सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाते हुए विधिप्रकोष्ठ का विस्तार करने की अपील की है। बधाई देने वालों में संगठन के जिला प्रभारी गोण्डा अविनाश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष   सुधीर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष  विनोद तिवारी  जिला महामंत्री  विवेक कुमार त्रिपाठी  जिला कार्यकारिणी सदस्य  वैभव गुप्ता,  बहराइच के दीपक शर्मा,  गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष डाक्टर सतीश  चन्द्र शुक्ला,  छत्तीसगढ़ प्रान्तीय अध्यक्ष सरदार मनविंदर सिंह भाटिया, देवरिया जिला अध्यक्ष श्यामानन्द पाण्डेय, गोरखपुर जिला प्रभारी दिनेश चन्द्र मिश्रा सहित राष्ट्रीय सचिव बशीर खान, मार्कण्डेय मिश्र, सुभाष यादव, श्रीराम शर्मा, बलिया जिला प्रभारी अरविन्द यादव आदि ने सभी को बधाई दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे