Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पति पत्नी ने पुलिस का जताया आभार, पुलिस की पहल लाई रंग



कमलेश

खमरिया खीरी:ईसानगर क्षेत्र में आपसी मनमुटाव के चलते एक साल से अलग रह रहे पति पत्नी को मिशन शक्ति के अंतर्गत ईसानगर पुलिस ने अथक प्रयास के बाद एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया।मिशन शक्ति के तहत पुलिस के इस प्रयास की क्षेत्र में जहां जमकर सराहना की जा रही है,वही आपस मे एक हुए पति-पत्नी ने पुलिस दीदी का आभार व्यक्त किया है।

ईसानगर कस्बे की रहने वाली तरन्नुम की शादी क्षेत्र के चिंतापुरवा निवासी इंशाद से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के तुरंत बाद से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। जिसके चलते आये दिन दोनों में विवाद शुरू होने लगा,विवाद के चलते दोनों अलग हो गए। जिसको लेकर मायके वाले भी तरन्नुम के विवाद से परेशान थे। दोनों परिवारों में इसको लेकर परेशानी बढ़ती देख उत्पन्न समस्या को दूर करने के लिए तरन्नुम ने मिशन शक्ति के तहत सुबह गुडमार्निंग के लिए निकली महिला उपनिरीक्षक रूची पांडेय  व महिला आरक्षी सोनिया सागर को अपना दर्द बताया। जिसको सुनकर उपनिरीक्षक रूची पांडेय ने चिंतापुरवा से पति को बुलाकर पति-पत्नी को आमने सामने कर एक दूसरे का मनमुटाव दूर कर साथ साथ रहने के लिए समझाया। महिला उपनिरीक्षक की बात तरन्नुम और इंशाद की समझ मे आ गई जिससे पति-पत्नी पिछले गिले सिकवे भूलकर साथ साथ रहने का वादा कर ख़ुशी ख़ुशी अपने घर रवाना हो गए। इस दौरान उपनिरीक्षक ने तरन्नुम को महिलाओं की मदद के लिए जारी नंबरों को नोट करवाकर किसी भी समस्या के लिए तत्काल फ़ोन कर अवगत कराने के लिए कहा। वही पुलिस की इस पहल से साल भर पुराने विवाद को कुछ ही पलों में समाप्त कर पति पत्नी को आपस मे मिलाकर घर भेजने की जानकारी मिलते ही जहां क्षेत्रवासियों ने ईसानगर पुलिस की सराहना शुरू कर दी, वही तरन्नुम व उसके पति ने महिला उपनिरीक्षक रूची पांडेय व आरक्षी सोनिया सागर का आभार व्यक्त किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने उपनिरीक्षक रूची पांडे व आरक्षी सोनिया सागर को शाबाशी भी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे