Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कफारा से शारदा नगर बालाजी मंदिर पहुंची हनुमत पदयात्रा, लगाया 75 किलो के लड्डू का भोग

 


कमलेश

धौरहरा,खीरी। कफारा के प्रसिद्ध श्री लीला नाथ मंदिर से बालाजी मंदिर शारदा नगर के लिए पंचम श्री हनुमत पदयात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने 75 किलो के लड्डू का बालाजी को भोग लगाया।यात्रा का शुभारंभ शिक्षा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर और भाजपा जिला मंत्री अनुराग मिश्रा ने किया। 

धौरहरा तहसील क्षेत्र के ग्राम कफारा के प्रसिद्ध श्री लीला नाथ मंदिर से पंचम श्री हनुमत पद यात्रा श्री बालाजी मंदिर शारदा नगर के लिए निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ धौरहरा पूर्व भाजपा जिला मंत्री अनुराग मिश्रा एवं शिक्षा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर ने श्री लीला नाथ की पूजा के साथ किया। इस पदयात्रा में सामिल भारी संख्या में श्रद्धालु 15 किलोमीटर पैदल चलकर शारदा नगर के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर पहुंचे, जहां बालाजी जी को 75 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। इस मौके पर मुख्य आयोजक कौशल तिवारी, गोपाल शंकर अवस्थी, राजीव जायसवाल पूर्व चेयरमैन, धौरहरा महेश गंभीर, , शशांक शुक्ला‌, प्रेम जायसवाल, राकेश मिश्रा, हरीश अवस्थी कृष्ण कुमार शुक्ला, विवेक सिंह‌,राशीष अवस्थी,अशोक निगम राम बहादुर गिरी,संजय दीक्षित‌, सरयू प्रकाश पान्डेय,विकास जायसवाल, अनूप तिवारी, अनूप तिवारी,उत्तम राज, बीरन सिंह, रमाशंकर निगम, शुनील निगम आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे