गोण्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में चाचा के घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव | CRIME JUNCTION गोण्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में चाचा के घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में चाचा के घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव



कृष्ण मोहन 

गोंडा:इंटर की छात्रा का चार दिन पुराना शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए रवाना कर दिया। पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे महा गांव के मजरे लोनियन पुरवा में, इंटर की छात्रा का फांसी के फंदे से लटकते हुए शव पाया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चार दिन पुराना शव मिलने का मामला चर्चा का विषय बन गया है।

बदबू आने पर मिला शव 

मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा ने क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।गांव के रहने वाले दुख हरण की बेटी ईशा का शव उसके चाचा के मकान के कमरे में पाया गया। दुखहरन के भाई राधेश्याम के कमरे से बदबू आने पर मृतका की मां ने इस आशय की जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी को उपलब्ध कराई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने राधेश्याम के घर से बदबू आने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कमरे में फांसी के फंदे से ईशा का शव लटक रहा था। रस्सी का फंदा बनाकर छत में लगे हुक के सहारे छात्रा का शव लटका हुआ था। छात्र का शव पूरी तरह से सड़ चुका था, इसी कारण से बदबू आ रही थी।

घर पर नहीं रहते है मृतका के चाचा

जिस घर में ईशा का शव पाया गया, वह उसके चाचा राधेश्याम का है, लेकिन राधेश्याम अपने घर से 2 किलोमीटर दूर शंकर नगर चौराहे पर दुकान चलाता है। परिवार के साथ वह वही रहता है। गांव के घर पर ताला लगा रहता है, इसी मकान के अंदर ईशा का शव पाया गया है। घर में परिवार के न रहने के कारण से बदबू आने के बाद ही जानकारी हो सकी।

मां ने दबाए रखा मामला

पुलिस की माने तो मृतका ईशा का शव चार दिन पुराना है। ऐसी स्थिति में ईशा घर से 4 दिन से गायब थी, लेकिन ईशा की मां ने बेटी के गायब होने की जानकारी किसी को नहीं बताई। रविवार को जब ईशा का शव सड़ कर बदबू करने लगा, दुर्गंध इतनी बढ़ गई कि उसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया, तब उसने इस बात की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि को उपलब्ध कराई। इस कारण से लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

बहनों में सबसे बड़ी थी मृतका

मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के पिता दुखहरण मजदूरी पेशा व्यक्त हैं, इसी सिलसिले में लगभग एक हफ्ते पहले दूसरे राज्य में गए हुए हैं। घर पर ईशा की मां अपने चारों बच्चों के साथ रहती थी। अपने तीन बहनों में सबसे बड़ी थी, उसके पास एक छोटा भाई भी है। 

बोले इंस्पेक्टर 

धानेपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के उपरांत मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे