Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेमी युगल ने बैराज में लगाई छलांग, लड़के का शव बरामद, लड़की लापता



सलमान असलम 

बहराइच:घाघरा बैराज से प्रेमी युगल ने नदी में छलांग लगा दी, देर शाम तक दोनों की खोजबीन जारी रही, देर शाम लड़के का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई पड़ गया, वही लड़की के शव की बरामदगी का प्रयास जारी रहा।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बहराइच जिले की सुजौली पुलिस ने गस्त के दौरान बैराज से दो जोड़ी चप्पल व बाइक बरामद किया था। इसके बाद पुलिस को आशंका हो गई कि यहां पर किसी ने सुसाइड करने का प्रयास किया है। आसपास देखने पर उन्हें कोई दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने पड़ताल करके घर से गायब हुए युगल की शिनाख्त कर ली, परिजनों को मामले की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए बैराज पर पहुंच गए, जहां देर शाम तक कोहराम मचा रहा।

लखीमपुर खीरी के निकले युगल

पुलिस ने अपनी पड़ताल में पाया कि लखीमपुर खीरी जनपद अंतर्गत पढुआ थाना क्षेत्र के लखाही गांव से 17 वर्षीय अभिषेक कुमार अवस्थी पुत्र सरोज कुमार और 17 वर्षीय पूजा पुत्री भारत लापता है। मामले में पाया गया कि दोनों के लापता होने की स्थानीय पुलिस में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। 

गोताखोरों ने शुरू की तलाश 

सुजौली पुलिस ने अपने पड़ताल से पहले ही गोताखोरों को बुलाकर बैराज में तलाश जारी करवा दी थी। गोताखोरों के अथक प्रयासों के बाद देर शाम किशोर का शव बरामद किया जा सका। लेकिन किशोरी की तलाश जारी रही।

मृतक किशोर के चाचा का आरोप
 

मृतक के चाचा का आरोप

मृतक के चाचा विजय कुमार अवस्थी ने बताया कि इससे पहले भी दोनों इस तरह से निकल चुके थे।तब वापस आ गए थे। कल लड़की वालों ने इनका पीछा किया, इनसे मारपीट की, हम लोग ढूंढते रहे हैं, थाना सुजौली से जानकारी मिली कि बैराज पर बाइक और चप्पल मिले हैं। मृतक के चाचा ने किशोरी के परिजनों पर आशंका जाहिर करते हुए कहा है कि हो सकता है कि लड़के का मर्डर करके नदी में फेंक दिया गया हो अभी केवल लड़के का ही शव बरामद हुआ है।

बोले थानाध्यक्ष

वही सुजौली थाना अध्यक्ष सौरभ सिंह ने दूरभाष पर बताया कि स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से लड़के का शव बरामद कर लिया गया है, जिसे पंचायत नामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया जा रहा है, अभी लड़की की तलाश जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे