Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दरोगा ने किस्तों में मांगी रिश्वत, रंगे हाथों गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के एक रिश्वतखोर दरोगा की दरियादिली देखने को मिली है। रिश्वतखोर दरोगा ने रिश्वत की रकम को EMI में तब्दील कर दिया है। EMI की पहली किस्त लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। अब दरोगा जी की दरियादिली सोशल मीडिया पर उनके तस्वीर के साथ ट्रोल कर रही है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद अंतर्गत प्रेम नगर पुलिस स्टेशन में तैनात एक दरोगा जी का कारनामा उजागर हुआ है। दरोगा ने चोरी छुपे ली जाने वाली रिश्वत की पूरी प्रणाली ही बदल दी। लेकिन रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए विजलेंस के हाथों की रफ्तार हो गए।

किस मामले में मांगी रिश्वत

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली के किला थाना में एक मुकदमा दर्ज है, जिसमें एक महिला और पुरुष का नाम शामिल है। इस मुकदमे से महिला और पुरुष का नाम निकालने के लिए प्रेम नगर पुलिस में तैनात उप निरीक्षक राम अवतार ने रिश्वत मांगी थी। 

पांच लाख की मांगी थी रिश्वत

दरअसल दरोगा जी एक मुकदमे से पति पत्नी का नाम निकालने के लिए पांच लाख रुपए रिश्वत में मांगा था। मरता क्या ना करता की तर्ज पर वह रिश्वत देने के लिए राजी हो गया था। लेकिन उसने 5 लाख रुपए बड़ी रकम का हवाला देते हुए एक साथ रुपए देने में असमर्थता जताई थी। तब दरोगा ने दरियादिली दिखाते हुए रिश्वत के रकम को किस्तों में तब्दील कर दिया था।

रिश्वत लेते गिरफ्तार

दरोगा से रकम तय होने के बाद व्यक्ति ने विजिलेंस पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले से अवगत कराया। जांच के दौरान आरोप की पुष्टि हो गई। इसके बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए आरोपी दारोगा राम अवतार को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विजिलेंस टीम के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी दारोगा ने किस्तों में रिश्वत देने को कहा था। गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे