Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:टेढी नदी नाले में शौच के लिए गया युवक, डूब कर मौत



पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) ।थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव की टेढ़ी नदी के नाले में शौंच करने गए युवक की पैर फिसलने से पानी में डूब कर हुई मौत। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है थाना प्रभारी निर्भय नरायन सिंह ने दी जानकारी 

मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव के मल्लहनपुरवा में रहनेवाले जय चंद निषाद ने बताया कि उनके यहां एक 25 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक काफी दिनों रहता था।गांव वाले उसे यादव के नाम से बुलाते थे। बुधवार की दोपहर में करीब दो बजे यादव शौच के लिए गांव में बगल में स्थित नाले के पास गया था।नाले में पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जानकारी मिलने पर गांव के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उसकोनाले से बाहर निकाला लेकिन तब तक पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था वह बोलने और सुनने में भी असमर्थ था।वह करीब बीस वर्ष पहले घूमते हुए गांव में आया था जिसे अपने घर पर रख लिए थे।इस घटना के बाबत प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे