Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला रेंज अधिकारी से बीजेपी विधायक के कार्यकर्ताओं ने की बदसलूकी


                     रेंजर का चौंकाने वाला आरोप

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भाजपा विधायक के कार्यकर्ताओं ने वन रेंजर से बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में मनियर वन रेंजर संगीता गौतम ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। 

दरअसल उच्च अधिकारियों के आदेश पर संगीता गौतम अवैध रूप से संचालित हो रही आरा मशीन पर कार्रवाई करने के लिए मयटीम गई हुई थी, जहां उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं के बदसलूकी का सामना करना पड़ा।

वन रेंजर ने बताया कि जनसुनवाई में उन्हें शिकायती पत्र मिला था कि अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन हो रहा है, मामले में रेंजर को जांच मिला था। जिसके लिए वन एसडीओ से प्रवर्तन दल का सहयोग मांगा गया। क्योंकि बिना टीम के सतीश सिंह के आरा मशीन पर कार्रवाई होना संभव नहीं नजर आ रहा था। एसडीओ के निर्देशन में टीम कार्रवाई के लिए रवाना हो गई। आरा मशीन खोलने के दौरान मौजूद लोगों के द्वारा असंवैधानिक माहौल क्रिएट किया गया, मौके पर पहुंची वन टीम को प्रभारी निरीक्षक के मौजूदगी में आरा मशीन परिसर के अंदर बंद करने का प्रयास किया गया। देख लेने की धमकी दी गई। हालांकि टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रही मशीन को मौके से खोल लिया।

आरा मशीन खोलकर प्रभागीय निदेशक कार्यालय में टीम के पहुंचते ही क्षेत्रीय विधायक और उनके कार्यकर्ताओं ने वन टीम को घेर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वन टीम से बदसलूकी की, अपशब्दों की झड़ी लगाते हुए वन टीम पर तमाम गंभीर आरोप लगाए। आरा मशीन पर कार्रवाई होने से नाराज बांसडीह विधायक ने वन टीम को अपनी गाड़ी से ले जाकर के वृक्षारोपण की जांच करवाने की बात कही, हालांकि स्वयं विधायक के कहने पर उच्च अधिकारी जांच करवाने के लिए चले गए।

रेंजर का आरोप है कि राजकीय कार्यों में विधायक केतकी सिंह के द्वारा अवरोध उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। रेंजर ने बताया कि जिले में कहीं भी अवैध आरा मशीन की जानकारी मिलती है, यह शिकायत होती है तो उसे पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे