Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला पर एसिड अटैक का खुला राज, खुद पर अटैक कर रची थी हैरानी भरी साजिश



उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पति को जेल भिजवाने के लिए महिला ने खुद पर एसिड अटैक कर लिया,जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सबूत मिले कि महिला और उसके दो प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला से हैरानी भरे राज खुले हैं।

दरअसल नंदग्राम पुलिस ने एसिड अटैक मामले का खुलासा किया है, पुलिस ने हमले में प्रयोग किए गए एसिड की खाली बोतल, और एक बाइक भी बरामद किया है। पुलिस के पूछताछ में महिला ने पूरी स्टोरी सुनाई तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

दरअसल नंदग्राम पुलिस में 21 अगस्त को प्रियंका ने एसिड अटैक के मामले की शिकायत करते हुए अपने ससुराल वालों और सोसाइटी में रहने वाले लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके ऊपर किसी ने एसिड अटैक कर दिया है।

दरअसल महिला ने अपने ससुराल वालों सहित पति, पुलकित नाम के युवक की पत्नी, उसके भाई, बहन और बहनोई को आरोपी बनाया था।

जांच में हैरानी भरा खुलासा 

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर के उपरांत घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे, आदि के माध्यम से तमाम जानकारियां इकट्ठा की। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि प्रियंका का अपने पति और ससुराल के लोगों से बीते एक वर्ष से विवाद चल रहा है। महिला ने पुलकित को उसके घर वालों सहित आरोपी बना दिया था, लेकिन पुलकित को साफ-साफ बचा दिया था। ऐसे में पुलिस के शक की सुई महिला पर घूम गई।

दो युवक सहित महिला गिरफ्तार

 28 अगस्त को पुलिस ने एसिड अटैक की गुत्थी को सुलझाने के लिए शिकायतकर्ता महिला प्रियंका, उसके प्रेमी पुलकित त्यागी और अंकित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। जिससे प्रियंका टूट गई।

पुलकित से शादी करना चाहती थी प्रियंका

प्रियंका ने बताया कि वर्ष 2018 में उसका विवाह हो चुका है। लेकिन उसकी अपने ससुराल में नहीं बन रही थी, वर्ष 2024 में पुलकित उसकी जिंदगी में आ गया। अब वह पुलकित से विवाह करना चाहती है। प्रियंका ने बताया कि उसके विवाह के रास्ते में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो इसलिए उसने मालीवाड़ा चौक से खरीदकर खुद पर अटैक की पुलकित और अंकित के सहयोग से साजिश रची थी।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एसिड की खाली बोतल भी बरामद कर लिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे