Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम आयोजित



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को अटल भवन कार्यालय से मौन जुलूस पद यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एमएलके पीजी कॉलेज में आकर समाप्त हुई। यात्रा के पश्चात कॉलेज के ऑडिटोरियम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को लघु फिल्म के माध्यम से विभाजन विभीषिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही हर तिरंगा अभियान के तहत भाजपाइयों ने छात्र-छात्राओं को तिरंगा ध्वज वितरित किया।


14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, अवध क्षेत्र के किसान मोर्चा अध्यक्ष अरुण सिंह, सदर विधायक पल्टू राम, तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अगुवाई में मौन जुलूस पद यात्रा अटल भवन कार्यालय से निकाली गई। यात्रा अम्बेडकर तिराहा, मेजर चौराहा व सिटी पैलेस से होते हुए एमएलके पीजी कॉलेज परिसर में समाप्त की गई। यात्रा के दौरान भाजपाईयों ने स्लेट पर लिखे स्लोगन लेकर विभाजन विभीषिका पर नारेबाजी की। इसके बाद कॉलेज के ऑडिटोरियम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश विभाजन विभीषिका मना रहा है। आज के दिन भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था। नेहरू के कांग्रेस सरकार ने देश का विभाजन स्वीकार करना काफी दुखदायी है। आज ही के दिन कई लाख लोग बेघर हो गए थे। अवध क्षेत्र के किसान मोर्चा अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि देश के आजादी के बाद पीएम बनने को लेकर होड़ लगी थी।


नेहरू प्रधानमंत्री बनने की चाहत में देश का बंटवारा करने से भी नहीं चूके। बंटवारे में दस लाख से अधिक लोगों का नर संहार हुआ। कांग्रेस ने बंटवारे का सही निर्णय नहीं लिया था। सदर विधायक पल्टूराम व कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि बंटवारे के समय पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के साथ बहुत अत्याचार हुआ है। रातोंरात लोग अपनी जान बचाकर पाकिस्तान से भारत आए थे। बंटवारे के समय ट्रेनों में लाशें भर-भरकर आ रही थीं। इस त्रासदी को याद कर लोग आज भी सहम जाते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नेहरू बंगाल को पसंद नहीं करते थे। नेहरू का कहना था बंगाल काफी गंदा प्रदेश है। बंटवारे के समय पाकिस्तान को बंगाल का भी हिस्सा दे दिया गया। नेहरू ने अपने स्वार्थ के चलते देश का बंटवारा कराया। संगोष्ठी के दौरान बंटवारे की विभीषिका में विस्थापित आज के सफल व्यवसायी दर्शन लाल गुलाटी को सम्मानित किया गया । दर्शन लाल गुलाटी के अस्वस्थ चल रहे हैं जिसके कारण उनके ज्येष्ठ पुत्र संजीव गुलाटी को उनके प्रतिनिधि के रूप में सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, एमएलके कॉलेज प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, परमजीत सिंह, आद्या सिंह, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिन्दू विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, पूर्व महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, कृष्ण गोपाल गुप्ता, सुनीता मिश्रा, देवेन्द्र चौहान, नंदलाल तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी, विनोद गिरी, अक्षय शुक्ल, अंशुमान शुक्ला व अंशमाली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे