Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...स्कूल में मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में गुरुवार को हाकी के जादूगर कहे जाने वाले विश्व विजेता हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।


29 अगस्त को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘‘मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस‘‘ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0 पी0 तिवारी एवं उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करके द्वीप प्रज्जवलित किया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने बच्चों को बताया कि मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद, संयुक्त प्रांत, ब्रिटिश भारत में हुआ था। इनके जन्मदिन को भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया गया है।


इसी दिन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार प्रदान किये जाते है। भारत ओलम्पिक संघ ने ध्यानचंद को शताब्दी का खिलाड़ी घोषित किया था। एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे, हॉकी स्टिक और गेंद पर इनकी मजबूत पकड़ के कारण इन्हे हॉकी का जादूगर कहा जाता है। इन्ही के जन्मदिवस पर 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के सम्मान में राजीव गाँधी खेल पुरस्कार को बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार घोषित किया है । विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत गीत-चक दे चक दे एक हॉकी दूंगी चक दे नामक गीत पर जिसमें आराध्या, नाव्या, आस्था, आशिता, सुभी, काव्या एवं श्रेयसी ने एक मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। प्रबन्ध निदेशक के नेतृत्व में खेल कोच अमित राना सहित विद्यालय के हॉकी टीम के साथ हॉकी खेल का शुभारंभ किया। विद्यालय की हॉकी टीम के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के हॉकी फील्ड में अपना-अपना जौहर दिखाया। विद्यालय के कोच अमित राणा की संरक्षता में बलरामपुर परेड ग्राउन्ड में विद्यालय के दो टीमों ने प्रतिभाग किया । खेलो इंडिया की तरफ से विद्यालय की हॉकी टीम के छात्रों में महेश शुक्ला, अमर पासवान, विवेक गौतम, मुकेश पासवान, देवांश गुप्ता, ओमकार पासवान, हर्ष सिंह, बृजेश वर्मा, अंश श्रीवास्तव, अबू सुलेह, अंकित चौधरी, निशांत सिंह, जीवेश पाण्डेय ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमी फाइनल में पहुँच गयी।


साथ ही विद्यालय की दूसरी हॉकी टीम के छात्रों में ओम गुप्ता, गौरव मिश्रा, हेमंत रावत, तबिस अंसारी, प्रकाश दूबे, सूर्य प्रताप सिंह, अंश श्रीवास्तव, समसाद आलम, अभिनव, आयुश सिंह, सक्षम सोनी ने भी अपना परचम लहराते हुए सेमी फाइनल मे पहुँच गयी। इस अवसर पर क्रीडाधिकारी दिनेश कुमार, उप क्रीडाधिकारी कमाल अहमद, ताइक्वाडों कोच नागेन्द्र गिरी, खेलो इंडिया कोच अभय जी तथा रेफरी में रश्मि सिंह, सचिन, इमरान एवख्ं राजन सैनी आदि उपस्थित रहे। प्रबन्ध निदेशक ने सभी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएँ उपस्थित होकर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे