Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विद्युत करंट लगने से युवक घायल



अखिलेश्वर तिवारी /आदेश तिवारी
जनपद बलरामपुर के थाना सादुल्लाह नगर क्षेत्र में मंदिर के छत पर से लाईट की झालर लड़ी खोल रहा युवक 11 हजार विद्युत लाइन के चपेट में आने से घायल हो गया।

28 अगस्त को सादुल्ला नगर क्षेत्र ग्राम सभा मनुवागढ़ में स्थित काली माता के मंदिर पर सोमवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष में पूजा पाठ व भंडारे का कार्यक्रम किया गया था । कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंदिर के छत पर लगे लाइट की झालर खोलने गया युवक कपूर जायसवाल 30 वर्ष पुत्र जोखू निवासी ग्राम अचलपुर चौधरी थाना सादुल्लानगर ग्यारह हजार विद्युत लाइन के चपेट में आ जाने से घायल हो गया । घायल युवक को सादुल्ला नगर सी एच सी पर ले जाया गया, परंतु उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे गोंडा रेफर कर दिया गया।
ग्राम वासी, पूर्व प्रधान दिनेश कश्यप, राम करन जयसवाल, सोभाराम मौर्या, बलबीर कश्यप, ज्वाला प्रसाद, नंगू,पवन यादव सहित अन्य कई लोगो का कहना है कि हमारे ग्राम सभा में बने काली माता के मंदिर के ऊपर से ही ग्यारा हजार की लाइन गई है, जिससे हमेशा खतरा बना रहता है । इसकी शिकायत हम लोगे ने विद्दुत विभाग के आला अधिकारियों से व क्षेत्रीय लाइनमैन से चार साल से लगातार कर रहे हैं, परंतु इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और लगातार इससे घटनाएं होती रहती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे