Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, दो गम्भीर

  


पलिया सम्पूर्णानगर रोड पर हुई दुर्घटना

घायलों को पलिया सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर।

आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।पलिया सम्पूर्णानगर रोड पर नवीन मंडी समिति और गोल्डन फ्लावर स्कूल के बीच दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बुधवार को पलिया संपूर्णानगर रोड बाइक चालक दीपक पुत्र फूलराम उम्र 30 वर्ष निवासी बेलरायां व दूसरा बाइक चालक शोभित पुत्र राजेंद्र प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी कोतवाली पलिया गांव नगला की बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जाता है कि दीपक पुत्र फूल राम जो संपूर्णानगर से पलिया होते हुए बेलरायां जा रहा था। उधर नगला निवासी शोभित पुत्र राजेंद्र प्रसाद पलिया आया हुआ था जो वापसी अपने घर नगला जा रहा था। इसी बीच नवीन मंडी समिति और गोल्डन फ्लावर स्कूल के बीच दोनों बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों बाइक चालक सड़क किनारे घायल अवस्था में दिखाई दिए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर 112 पुलिस ने पहुंचकर जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में लाकर भर्ती कराया जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे