Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेजोड़ खूबसूरती के कारण महिला खिलाड़ी खेल से बाहर, साथी खिलाड़ियों ने लगाया ध्यान भंग होने का आरोप



paris olympics 2024: Paraguay Luana: अपने खूबसूरती के कारण से एक महिला तैराक को पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के खूबसूरती के कारण से साथ में मौजूद खिलाड़ियों का ध्यान भंग हो जाता था और वह अपने लक्ष्य से भटक जाते थे। हालांकि इस मामले में यह भी कहा जा रहा है कि अनुशासनहीनता के कारण से महिला को घर वापस भेजा गया है। वहीं महिला ने घर पहुंचते ही खेल से संन्यास ले लिया है। इस समय सोशल मीडिया पर इस आशय का दावा करते हुए परागुए महिला तैराक की तस्वीर और वीडियो शेयर की जा रही है।


वीडियो

दरअसल इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि परागुए की बेजोड़ सुंदरता के कारण उनके टीम के खिलाड़ी विचलित हो रहे थे, जिससे उनके खेल की क्षमता भी प्रभावित हो रही थी। अपनी खूबसूरती के कारण से परागुए को प्राप्त ओलंपिक विलेज की सुविधा छोड़नी पड़ी, उनके देश ने उन्हें वापस अपने देश बुला लिया है।

पेरिस ओलंपिक 2024 लगातार सुर्खियों में है, अभी हाल ही में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को उनके शरीर का 100 ग्राम भार अधिक हो जाने के कारण से अयोग्य करार दे दिया था। अब महिला तैराक परागुए को उनकी बेजोड़ खूबसूरती के कारण से घर वापसी का रास्ता दिखाया गया है। इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि 20 वर्षीय परागुए बेहद खूबसूरत तैराक है, उनकी खूबसूरती साथी खिलाड़ियों पर भारी पड़ जाती है। जिससे वे अपने लक्ष्य से विचलित हो जाते हैं।

खूबसूरती की शिकायत

परागुए लुआना को लेकर बताया जा रहा है कि उनकी खूबसूरती को लेकर उन्हीं के साथी खिलाड़ियों ने शिकायत की थी, उनका आरोप था कि परागुए लुआना की खूबसूरती के कारण से साथी खिलाड़ी उन्हें हैंडल नहीं कर पा रहे हैं।

खेल से संन्यास 

यहां खास बात यह बताया जा रहा है कि साथी खिलाड़ियों की शिकायत पर परागुए लुआना ने घर पहुंचने के बाद तैराकी से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 

टीम मैनेजर की बात

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेरिस ओलंपिक का 11 अगस्त को समापन है इससे पूर्व ही परागुए लुआना वापस उनके घर भेजा गया है, उनके नेशनल टीम मैनेजर ने मीडिया को बताया कि परागुए लुआना के विलेज में मौजूदगी से साथ मौजूद खिलाड़ियों पर विपरीत असर पड़ रहा था।

कायदे का नहीं था पहनावा 

एक रिपोर्ट के अनुसार महिला तैराक का व्यवहार उनके पहनावे से कैंप में मौजूद साथी खिलाड़ियों का ध्यान प्रभावित होता था, कहा जाता है कि वह जानबूझकर भड़काऊ कपड़े पहनती थी।हालांकि इस आशय की क्राइम जंक्शन पुष्टि नहीं करता है। पूरी खबर इंटरनेट पर वायरल पोस्ट पर आधारित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे