Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दोनों प्रेमिकाओं ने गन्ने के खेत में प्रेमी की कर दी थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा



उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर पुलिस ने गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिले युवक के शव का सिनाख्त होने के उपरांत मृतक की दोनों प्रेमिकाओं को गिरफ्तार किया है। गन्ने के खेत में प्रेमी से मिलने के लिए दोनों प्रेमिकाओं ने बुलाकर हत्या कर दी थी। 

क्या है पूरा मामला 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 26 अगस्त को सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीहमऊ मोलनापुर स्थित गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में 27 वर्षीय युवक का शव प्राप्त हुआ था। जांच पड़ताल के बाद युवक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्जा इस्माइलपुर गांव के रहने वाले संदीप चौहान पुत्र बाबूराम के रूप में हुई थी। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायती पत्र पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया था।

मृतक के भतीजे से खुली पोल 

मामले की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस के पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक का भतीजा विशाल शाम को अपने घर से सम्मनपुर थाना क्षेत्र के शीहमऊ मोलनापुर के पास संदीप को छोड़कर आया था। इसके बाद संदीप का परिजनों से संपर्क नहीं हुआ था।

मृतक का दो महिलाओं से प्रेम प्रसंग 

पुलिस को परिजनों के जरिए यह भी पता चला कि उसके भतीजे विशाल ने घर वालों को बताया था कि संदीप का सीहमऊ मोलनापुर की रहने वाली सुमन उर्फ गुड़िया पुत्री स्व० सम्भूनाथ व उसके पड़ोस की संगीता पत्नी संतप्रसाद के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मिले पुख्ता सबूत 

मामले की जांच के लिए सर्विलांस और पुलिस टीम को दोनों महिलाओं के खिलाफ पुख्ता सबूत प्राप्त हुए। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए सुमन और संगीता को हिरासत में ले लिया।

समाज में बदनाम करने की धमकी

पुलिस के पूछताछ में सुमन उर्फ गुडिया और संगीता ने बताया कि दोनों महिलाओं का मृतक संदीप से पूर्व में प्रेम प्रसंग था। जिसको लेकर वह अपनी पूर्व प्रेमिकाओं को प्रताड़ित किया करता था। संदीप ने दोनों को समाज में बदनाम करने की धमकी दी थी।

फोन करके गन्ने के खेत में बुलाया

दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि संदीप ने फोन पर धमकी देते हुए मिलने के लिए गन्ने के खेत में बुलाया था। जहां दोनों महिलाएं गई हुई थी। इस दौरान रोशनी के लिए हाथ में लोहे की चाइनीज टॉर्च ले रखा था जिससे संदीप के सिर पर प्रहार कर दिया। टॉर्च से वार करते ही संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के मोबाइल और पर्स को कूड़े के ढेर में छुपा दिया। जिसे पुलिस ने महिलाओं के निशानदेही पर बरामद कर लिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे