मनकापुर: नदी में कूद कर सगी बहनों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस | CRIME JUNCTION मनकापुर: नदी में कूद कर सगी बहनों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर: नदी में कूद कर सगी बहनों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस



डी कुमार

गोंडा: रक्षा बंधन के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में दो बहनों ने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय पुलिस ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बहनों के शव को नदी से बाहर निकाल लिया। दोनों बहनों के दुपट्टे से एक दूसरे से हाथ बंधे हुए थे। 



मिली जानकारी के मुताबिक मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मछली बाजार पुलिस चौकी के तामापार गांव के मजरे गोफा के रहने वाले सुरेश कुमार उर्फ गोबारी की दो बेटियों ने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ पहुंच गई। दोनों बहनों को नदी से बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने अथक प्रयास किया, घंटो कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बहनों के शव को नदी से बाहर निकाला जा सका।

ग्यारवी की छात्रा थी मृतका

बताया जाता है कि सुरेश कुमार की बड़ी बेटी 22 वर्षीय सुनीता ने पढ़ाई बंद कर दिया था, वही 17 वर्षीय पुनीता एक इंटर कॉलेज में इंटर फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। 

शौच के लिए निकली थी घर से

लोगों की माने तो सोमवार की सुबह दोनों बहने एक साथ लगभग 5:00 बजे शौच के बहाने हाथ में पानी का डिब्बा लेकर घर से निकली थी। घर के कुछ ही दूरी पर बह रही बिसुही नदी में दोनों कूद गई।

परिजनों ने लगाई गुहार

पिता सुरेश कुमार और मां शिव रत्ना देवी ने लड़कियों के नदी में कूदने को लेकर गुहार लगाई, जिससे आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले से डायल 112 पुलिस को अवगत कराया गया। स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लिया जायजा 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके सिंह, मनकापुर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, मछली गांव चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस के द्वारा मौके पर खोजी दल बुलाया गया हालांकि खोजी दल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने दोनों लड़कियों के शव को नदी से खोज कर बाहर निकाल लिया।

पिता ने दामाद पर लगाया आरोप

पीड़ित पिता सुरेश कुमार उर्फ गोबरे ने कहा कि उसकी बड़ी बेटी की शादी मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के पचपुती जगतापुर के मजरा कालोनी पुरवा में अशोक कुमार के साथ हुई है। जहां दूसरी बेटी सुनीता गई हुई थी। बीते शुक्रवार को बड़ी बेटी के ससुराल से वापस आने के बाद उसके जीजा से फोन पर कुछ बातचीत हुई। पीड़ित पिता का आरोप है कि बड़ी बेटी के पति ने सुनीता को इतना प्रताड़ित किया कि रविवार की पूरी रात वह परेशान रही। इसी बात से नाराज होकर दोनों बहनें घर से निकली तो उनके पीछे-पीछे कुछ दूरी पर हम भी चलने लगे। जब तक उनके करीब पहुंच पाते तब तक दोनों बहनों ने गहरे नदी में छलांग लगा दी।

रक्षाबंधन के त्योहार पर मचा मातम 

सुरेश कुमार के दो बड़े लड़के शिवाकांत और पप्पू हैं जो रोजी रोजगार के उद्देश्य से बेंगलुरु में रहते हैं। दोनों बहने अपने माता-पिता और भाभी के साथ घर पर रहती थी। रक्षाबंधन के त्योहार पर भाइयों के कलाई में राखी बांधने वाली बहनों ने खौफनाक कदम उठाते हुए मौत को गले लगा लिया।

बोले क्षेत्राधिकारी 

इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके सिंह ने दूरभाष पर बताया कि दोनों लड़कियों के शव को पंचायत नामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया जा रहा है। मृतक के पिता के द्वारा लगाए गए आरोप से संबंधित साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे