Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सेना के जवान का सड़क दुर्घटना में निधन राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार



खुर्शीद खान 

सुलतानपुर।सेना में तैनात राजेंद्र कुमार पाल का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई थी। शुक्रवार को शव घर पहुंचा तो रोना पीटना मच गया। राजकीय सम्मान के साथ सैनिक के शव को कब्र में दफनाया गया है।बल्दीराय थाना क्षेत्र के मथाना पाल का पुरवा मजरे रसहरा निवासी राजेंद्र कुमार पाल सेना के जवान हैं। वो नालंदा में आर्डिनेंस फैक्ट्री में तैनात थे। गुरुवार को वो ड्यूटी के दौरान बैंक के काम से दो घंटे के लिए गए हुए थे। गेट से बाहर निकलते हुए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान सड़क पर गिरा और उसे सिर में काफी गंभीर चोटे आ गई। साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने वहां ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।ये खबर जब घर पर पहुंची तो परिवार में मातम पसर गया। पिता रामराज पाल लकवा की बीमारी से ग्रस्त हैं वो बेटे की मौत से स्तम्भ हो गए। वही पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को जवान राजेंद्र पाल का पार्थिव शरीर सेना के जवान जब सेना के वाहन से लेकर पैतृक गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।यहां गांव में ही कब्र खोदी गई, जहां सैन्य सम्मान के साथ शव को कब्र में दफन किया गया। राजेंद्र के कमांडर ने बताया कि वो एक आज्ञाकारी सैनिक था, उसके अंतिम संस्कार में अयोध्या से भी जवान व अधिकारी आए थे। मृतक अपने पीछे एक बेटी व दो बेटों को छोड़कर गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे