Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी का गठन



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में रविवार को भारतीय किसान संघ अवध प्रांत की बैठक विकास खंड सदर क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में यदुनंदन मिश्रा के आवास पर संपन्न हुई । बैठक में जिला तथा ब्लाक कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति के आधार पर किया गया । कार्यक्रम का संचालन दूसरी बार चुने गए जिला मंत्री कमलेश कुमार त्रिपाठी ने किया । कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के लिए जिला अध्यक्ष- इन्द्रजीत तिवारी उर्फ लड्‌डू‌ तिवारी जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी, जिला वरि उपाध्यक्ष यदुनन्दन मिश्र, उपाध्यक्ष रवि कृष्ण मिश्र व सुशील कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद शुक्ल नामित किए गए ।


ब्लाक कार्यकारिणी में ब्लाक अध्यक्ष बलरामपुर रक्षाराम तिवारी, तुलसीपुर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यशम वर्मा, गैसड़ी ब्लॉक अध्यक्ष गया प्रसाद मौर्य, पचपेड़वा ब्लॉक अध्यक्ष गायत्री प्रसाद, श्रीदत्तगंज ब्लाक अध्यक्ष संदीप जायसवाल श्रीदत्तगंज, हरैया सतघरवा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चन्द्र को मनोनीत किया गया है ।


सभी निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों को ब्लाक कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी दी गई है । बैठक के दौरान तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे