Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...शव की शिनाख्त करने में करें सहयोग



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली जरवा क्षेत्र अंतर्गत पहलवानपुर चौराहा के सोहेलवा जंगल के हसनापुर वन क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का लगभग 20 दिन पुराना शव 5 सितंबर दिन बृहस्पतिवार को क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। लेकिन अभी तक अज्ञात शव की पहचान नहीं हो सकी है।


थानाध्यक्ष अखिलेश पांडे ने बताया कि मृतक अज्ञात महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है। जो भूरे रंग की चूड़ी, लाल रंग कंगन, चांदी की पायल, तथा महरून रंग की जेबदार लोवर, लाल कुर्ती और लाल रंग दुपट्टा पहनी हुई थी। शव लगभग 20 दिन पुराना होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। शव के शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। क्षेत्र तथा आसपास के संभ्रांत व्यक्तियों से जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाली पर महिला सिपाही की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें अब तक गुमशुदा लड़कियों के परिवारों से बात कर फोटो व जानकारी भेजी जा रही है। तथा थाने पर बुलाकर पहचान भी कराई जा रही है। अब तक श्रावस्ती जनपद, सिरसिया थाना क्षेत्र, हरैया थाना क्षेत्र, बलरामपुर आदि जगहों से परिजन आकर शव का शिनाख्त तक किए हैं। पूरे गोरखपुर जोन से गायब महिलाओं की जानकारी मांगी गई थी। जिससे मिलान के बाद परिजनों से बात की गई। लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने अपील किया है कि महिला की पहचान कराने में पुलिस का सहयोग करें।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे