Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एबीवीपी का सदस्यता अभियान



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान के निमित्त कई सौ छात्रों ने सदस्यता ली। अभाविप ने छात्रों को पढ़ाई और समाज बदलने के लिए प्रेरित किया।


जिला संगठन मंत्री रितेश सिंह की उपस्थिति में सदस्यता अभियान शहर के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में चलाया गया। रितेश सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो अपने स्थापना काल से ही विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र पुनर्निर्माण के लक्ष्य को लेकर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हम प्रवेश से लेकर परिणाम तक परिसर में अपनी उपस्थिति व आपके सहयोग में तत्पर रहते हैं। उन्हीने कहा राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सभी छात्र छात्राओ को अभाविप की सदस्यता ग्रहण करनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे