Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेमेल मोहब्बत का दुखद अंत : अधेड़ प्रेमी प्रेमिका ने लगाई फांसी



उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक बेमेल मोहब्बत का खौफनाक अंत देखने को मिला है। वर्षों पुरानी मोहब्बत सामाजिक रूप से परवान न चढ़ सकी तो दोनों ने एक ही पेड़ में फांसी के फंदे से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के शुभ सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजेहरा गांव में एक पेड़ से लटकता हुआ एक अधेड़ महिला और पुरुष का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। 

15 साल पुरानी मुहब्बत 

बताया जाता है कि दोनों बिजेहरा गांव के रहने वाले थे, लगभग 15 वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। वही दोनों के अलग-अलग संप्रदाय के थे, दोनों का मजहब और पारिवारिक स्थिति उनके मोहब्बत में दीवार बनकर खड़ी हुई थी। 

दोनों का भरा था परिवार

बिजेहरा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय नकछेद और 45 वर्षीय सलीमुन का विवाह हो चुका था, 15 वर्ष पूर्व नकछेद की पत्नी की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। नकछेद दो पुत्रियां का पिता है, दोनों का विवाह हो चुका है वही सलीमुन तीन बच्चों की मां थी, जिसमें दो लड़के और एक लड़की है। लड़की का विवाह चुका है। पति मुश्ताक के साथ जीवन गुजार रही थी।

बोले अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी

घटना के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने बताया कि 6 सितंबर को थाना रेउसा के बेहड़ा गांव में पुरुष व महिला ने आत्महत्या की है। दोनों अधिक उम्र व अलग-अलग संप्रदाय के थे। मृतक हिंदू संप्रदाय से है तो वही महिला मुस्लिम संप्रदाय से हैं। दोनों ने पेड़ से फांसी लगाकर के आत्महत्या की है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया गया, पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि दोनों के मध्य 12 से 14 वर्षों पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फौती सूचना पर शव का पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है। मामले में गहराई से जांच की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे