Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व गृह राज्य मंत्री ने दिलाई व्यापारी नेताओं को शपथ

  


आनंद गुप्ता 

पलियाकलां, खीरी: पलिया में आयोजित हुए नगर व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी हुए अनूप मिश्रा व महामंत्री पद पर विजयी हुए संदीप बंसल को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री ने मौजूद व्यापारियों को उनके सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान चेयरमैन केबी गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम मोहन सोनी, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष बलराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में व्यापारी नेता व व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उदयवीर सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे