Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पत्नी ने ईंट से पति के चेहरे को कूंच कर की थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा



उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रिश्तो को तार तार करने वाला मामला प्रकाश में आया है, भोजन करके पति जब सो गया, तब पत्नी ने पति के मुंह पर ईट से कूंच कूंच कर अपना सुहाग उजाड़ दिया। मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मृतक के पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे की 3 सितंबर को जिले के टडियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत भोला पुरवा गांव के रहने वाले सत्यपाल पुत्र भैय्यालाल स्थानीय पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाते हुए कहा कि उसके 45 वर्षीय भाई सर्वेश उर्फ सर्वेन्द्र का शव उसके घर में चारपाई पर पड़ा हुआ है। भाई के नाक और माथे पर चोट के गंभीर निशान है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया था।

मृतक की पत्नी गिरफ्तार

बताया जाता है कि पुलिस की जांच के दौरान मृतक के मासूम बच्चे ने बताया कि रात में मम्मी पापा लड़ रहे थे। हालांकि पुलिस ने इस बाबत कहा है कि घटना के प्रत्येक बिंदुओं की गहराई से जांच करने पर प्रकाश में आया कि मृतक सर्वेश की हत्या उसकी पत्नी रीमा देवी ने ईंट से हमला करके कर दी थी। मामले में पुलिस ने मृतक के पत्नी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या का गुनाह स्वीकार कर लिया है।

पत्नी ने पति की क्यों कर दी हत्या 

पुलिस के पूछताछ के दौरान रीमा देवी ने बताया कि उसका पति सर्वेश शराब पीने का आदी था, शराब पीने के उपरांत वह आए दिन पत्नी और बच्चों से मारपीट किया करता था। इसी बात से नाराज होकर 3 सितंबर की रात जब पति शराब पीकर सो रहा था तब उसके चेहरे और माथे पर ईट से प्रहार करके हत्या कर दी।

बोले क्षेत्राधिकारी

मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी हरियावां ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी ने ईट से कूच कर पति की हत्या कर दी थी। वारदात की रात भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पत्नी ने जिस ईट कूंच कर पति की हत्या की थी, उसे और खून के दाग लगे कपड़े धुल कर छुपा दिया था, जिसे बरामद कर लिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे