Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला दरोगा का शोहदे ने किया अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस



उत्तर प्रदेश की राजधानी मुख्यालय पर एक महिला दरोगा को कथित तौर पर अगवा करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, मामले में महिला दरोगा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला दरोगा के अपहरण की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर गहराई से जांच में जुटी हुई है।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनऊ के बीबीडी थाने में एक महिला ने खुद के अगवा होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि मुकदमे में सुलह समझौता का दबाव बनाने के लिए दबंग ने महिला को कार से अगवा कर लिया था। हालांकि महिला दरोगा ने जब डायल 112 पीआरवी को फोन किया, तब आरोपी महिला दरोगा को कार से उतार कर भाग गया।

क्या है पूरा मामला 

बताया जाता है कि महिला दरोगा को एक आरोपी बार-बार अलग-अलग नंबरों से फोन करके परेशान किया करता था। सोहदा महिला दरोगा का अक्सर पीछा किया करता था, महिला दरोगा के समझाने के बावजूद भी जब उसकी हरकतों में बदलाव नहीं आया तब, तंग होकर महिला दरोगा ने अंशुमान नामक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

मुकदमे में सुलह का दबाव

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई थी, इसी बाबत 11 सितंबर की रात आरोपी ने महिला दरोगा के घर जाकर आवाज लगाई। महिला दरोगा जब कमरे से बाहर आई तब, बातचीत करते हुए, शोहदे महिला दरोगा को कार में बैठा ले गए। कार में धमकी देते हुए महिला दरोगा पर दबाव बनाया गया कि दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेते हुए मामले में सुलह समझौता कर लो। 

मौके से भाग निकले शोहदे

मामले में महिला दरोगा ने डायल 112 को फोन करके घटना से अवगत कराया। मौके पर डायल 112 पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी महिला दरोगा को छोड़कर कार से भाग निकले।

जांच में जुटी पुलिस 

मामले में महिला दरोगा ने लखनऊ के बीबीडी पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए अब सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे