Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ट्रैक्टर से गिरा युवक, ट्रॉली की चपेट में आने से हुई मौत

  


खुर्शीद खान 

सुल्तानपुर।शनिवार की देर रात श्रीकृष्ण बरही का मेला देखकर ट्राली सहित ट्रैक्टर से लौट रहा युवक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्राली की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे साथी लेकर देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना क्षेत्र के दियरा बाजार में श्रीकृष्णा बरही का उत्सव आयोजित था। जिसे देखने जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के हमजाबाद गांव से बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर ट्राली से गए थे। रात करीब 2 बजे ट्रैक्टर ट्राली में और ट्रैक्टर पर बैठकर लोग वापस घर के लिए लौट रहे थे। ट्रैक्टर पर ही हमजाबाद के तिहेतन का पुरवा निवासी विक्रम पुत्र रामलाल (22 वर्ष) भी बैठा था। दियरा बाजार से बगिया चौराहा मार्ग पर करीब 500 मीटर आगे ट्रैक्टर पहुंचा था कि अचानक विक्रम ट्रैक्टर के नीचे गिर पड़ा।युवक ट्राली की चपेट में आ गया। रात 2 बजे के करीब उसके साथी उसे लेकर घायलावस्था में सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही ट्रैक्टर चालक अन्य सवारियों को लेकर मौके से निकला गया। सूचना देने के बावजूद स्थानीय पुलिस के न पहुंचने पर परिजन रविवार सुबह शव को लेकर घर चले गए। मृतक के परिवार में मां आशा देवी के अलावा बड़ा भाई बिक्की, छोटा विकास और विवेक है। मृतक अभी अविवाहित था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे