Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लखीमपुर में यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी मोडीफाइड साइलेंसर बुलेट



बुलेट को सीजकर लगाया ₹18,500 का जुर्माना,जारी किया कंट्रोल रूम का नम्बर

कमलेश

लखीमपुर-खीरी:जनपद में तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार को रात चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मोडीफाइड साइलेंसर बुलेट को पकड़कर सीज करने के बाद भारी जुर्माना लगाया गया। जिसको देख अन्य बुलेट स्वामियों में भी अफ़रातफ़री मची हुई है।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस ने रात में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक मोडीफाइड साइलेंसर बुलेट को पकड़कर सीज कर दिया,यही नहीं बुलेट स्वामी पर ₹18,500 का भारी भरकम जुर्माना भी लगाया। जिसको देख बुलेट स्वामी समेत अन्य बुलेट चालको में अफ़रातफ़री मची हुई है। वही इस दौरान पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मोडीफाइड साइलेंसर बुलेट से पटाखा जैसी आवाज छूटने पर आमजन को काफी परेशानी होती है। इन पर लगाम लगाने के लिए आमजन से भी सहयोग लेने के लिए यातायात पुलिस के कंट्रोल रूम नम्बर-9454844045 जारी कर जनपद में कहीं भी इस तरह की बुलेट दिखे तो तत्काल उन्हें सूचना देने की अपील की गई है। साथ ही बताया कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रख मोडीफाइड साइलेंसर बुलेट स्वामी पर तत्काल कार्रवाई व जुर्माना भी किया जायेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे