Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेमी से बना पति, पत्नी की निर्मम हत्या करके बना हत्यारा



उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लवर से हस्बैंड बने युवक ने पत्नी को फोन करके बुलाया, उसके बाद चाकू मार कर निर्मम हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करके प्रेमी से पति बना युवक पत्नी का हत्यारा बन गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 6 सितंबर की रात थाना खोड़ा पुलिस को जानकारी मिली कि खोडा गांव चौकी अंतर्गत पूजा गंगवार नाम की महिला को उसके पति लोकेश गंगवार ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही अलर्ट हुई खोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल हुई महिला को नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई।

मायके में रहती थी युवती

दरअसल वर्ष 2022 में लोकेश और पूजा गंगवार ने लव मैरिज किया था। कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गया। पति से विवाद होने के कारण पूजा अपने मायके में रहने लगी थी।

फोन करके बुलाकर मारा चाकू

बताया जाता है कि लोकेश ने पूजा को फोन करके बातचीत करने के लिए बुलाया था। पूजा जैसे ही लोकेश के पास पहुंची, वह उसे घसीट कर ले जाने लगा। पूजा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तब लोकेश ने पूजा के बाल पकड़ कर उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई।

बरेली की निवासी थी पूजा 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोकेश और पूजा गंगवार मूल रूप से बरेली जिले के थाना पेहतल पट्टी के रहने वाले हैं, आरोपी पति को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।

बोले सहायक पुलिस आयुक्त

इस बाबत इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के घायल होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने पूजा गंगवार को मृत घोषित कर दिया। मामले में आरोपी पति लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे