📢 ब्रेकिंग: गोण्डा में हत्या का मामला | पुलिस ने आरोपी को पकड़ा | अपडेट्स के लिए जुड़े रहें...
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: देवरानी और जेठानी नदी में डूबी, इलाज के लिए जाते समय एक की मौत, एक गंभीर



रमेश कुमार मिश्रा 

गोंडा: बकरी चराने गई दो महिलाएं गर्मी से निजात पाने के लिए नदी में नहाने लगी। उन्हें नहाते हुए देखकर मौके पर मौजूद मासूम भतीजी भी नदी में उतर गई। इस दौरान उसका पैर फिसल गया जिससे वह डूबने लगी। उसे डूबते हुए देखकर नहा रही महिलाएं बचाने के लिए नदी के गहरे पानी में उतर गई। महिलाओं ने भतीजी को बचा लिया लेकिन खुद डूब गई। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनौली मोहम्मदपुर के मजरे लोनियन पुरवा गांव की रहने वाली देवरानी और जेठानी घाघरा नदी में डूब गई। महिलाओं के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणों की इकट्ठा हो गई। उधर मामले की जानकारी मिलते ही उमरी बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों महिलाओं को नदी से खोज कर बाहर निकाल लिया गया। 

बताया जाता है कि सोनौली मोहम्मदपुर के मजरे लोनियन पुरवा गांव के रहने वाले निर्मोही की 22 वर्षीय पत्नी आरती और इंद्रजीत की पत्नी ललिता अपने 10 वर्ष के भतीजी शिवानी पुत्री राम प्रसाद के साथ बकरी चराने के लिए भिखारीपुर के सकरौर रिंग बांध के पास गई हुई थी। यहां नहाने के दौरान दोनों महिलाएं डूब गई।

ग्रामीणों की माने तो देवरानी और जेठानी गर्मी से परेशान होकर घाघरा नदी के तलहटी में नहाने लगी थी, इसी दौरान उनकी 10 वर्षीय भतीजी शिवानी भी नहाने के लिए नदी में उतर गई। लेकिन नदी में उतरते ही शिवानी का पैर फिसल गया। जिससे वह नदी में डूबने लगी। भतीजी को डूबते हुए देखकर दोनों चाची उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी, जैसे तैसे करके उन्होंने शिवानी को बचा लिया, लेकिन खुद नदी से बाहर नहीं निकल सकी। जब दोनों महिलाएं डूब रही थी तब तक मौके पर दोनों महिलाओं के जेठ रमेश अपनी पत्नी प्रमिला के साथ पहुंच गए। उन्होंने दोनों महिलाओं को डूबता देखकर नदी में छलांग लगा दी, रमेश ने छोटे भाई की पत्नी ललिता को बचा लिया। बेहोशी की हालत में उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक आरती डूब चुकी थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरती की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर के प्रयास में आरती को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया। तब तक आरती की सांस चल रही थी, उसे भी एंबुलेंस के जरिए तत्काल अस्पताल रवाना किया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति को नाजुक देखते हुए जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में आरती ने दम तोड़ दिया।

🗳 आपकी राय: क्या यह कार्रवाई सही रही?
हां नहीं
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे