Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: पुलिस अधीक्षक ने किया ट्रांसफर, दो निरीक्षकों सहित दर्जनभर का हुआ तबादला



कृष्ण मोहन 

गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने जिले में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए दर्जन भर लोगों का तबादला किया है। जिसमें दो निरीक्षक का ट्रांसफर करते हुए उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है, तो वही अलग-अलग थानों में तैनात तीन उप निरीक्षकों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस लाइन में जमे सात उप निरीक्षकों को अलग-अलग थाना पर स्थानांतरित कर दिया है।

दो निरीक्षक का हुआ तबादला 

अपराध शाखा में तैनात रहे निरीक्षक अरविंद कुमार को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली करनैलगंज बनाया गया है। इटियाथोक थाना में तैनात रहे अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर राय को अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपनिरीक्षकों का थाने से हुआ तबादला 

 धानेपुर पुलिस में तैनात उप निरीक्षक नागेश्वर नाथ राय को नई जिम्मेदारी देते हुए कर्नलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बालपुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। थाना इटियाथोक में तैनात अमित यादव को थाना उमरी बेगमगंज भेजा गया है। थाना खोड़ारे में तैनात अजय कुमार सिंह को थाना कोतवाली देहात में तैनात किया गया है।

पुलिस लाइन से बाहर आए उप निरीक्षक 

पुलिस लाइन में जमे बालमुकुंद चौहान को नई जिम्मेदारी देते हुए मनकापुर कोतवाली पुलिस में तैनात किया गया है। प्रणयशील तिवारी को पुलिस लाइन से थाना छपिया के लिए भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात कृष्णानंद पांडे को थाना इटियाथोक में तैनात किया गया है। पुलिस लाइन से रामविलास यादव को थाना धानेपुर के लिए रवाना किया गया है। असगर अली को पुलिस लाइन से थाना परसपुर के लिए भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात मोहम्मद तारिक सिद्दीकी को थाना खरगूपुर में तैनात किया गया है। भानु प्रताप मौर्य को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली देहात में नई तैनाती मिली है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे