Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहू ने पिता संग मिलकर सास पर बोला चाकुओ से हमला



खुर्शीद खान 

सुल्तानपुर।एक बहू व उसके परिवार वालों पर सास पर चाकुओ से हमले का आरोप लगा है। घायल सास बेटे को लेकर कोतवाली पहुंची। उसका आरोप है कि मुकदमे में पैरवी नहीं करने पर उसे लहूलुहान किया गया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया है।कोतवाली नगर के खैराबाद निवासी नूर जहां पत्नी स्व मो. सईद शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। उसके हाथ आदि पर चोट के निशान थे। उसका आरोप है कि शहर के हनीफनगर निवासी बहू कौसर जहां पुत्री जमील, उसके पिता आदि ने उस पर चाकू से हमला किया है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार सुबह बहू कौसर, उसके पिता जमील बाइक से घर पर आए और हमला बोला।

पीड़िता नूरजहां के अनुसार उसके पुत्र नायाब आलम पर कौसर जहां ने मुकदमा कर रखा है। मंगलवार को मुकदमे की पेशी थी। उसी दौरान कौसर के पिता ने धमकी दी थी कि ये बुढ़िया ही काल है, इसे रास्ते से हटा दिया जाए। उसने यह भी बताया कि वहां इसलिए ये लोग हमला नहीं कर सके कि वहां भीड़ भाड़ थी।हालांकि घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है। नगर कोतवाल एके द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच कराया जा रहा है। मेडिकल व जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे