Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पड़ोसी गांव के पास सुतिया नाले में तीसरे दिन मिला बालिका का शव,पीएम के लिए भेजने की तैयारी शुरू



चारपाई से दबोचकर मगरमच्छ पानी मे बालिका को ले गया था खींच

कमलेश

खमरिया-खीरी:ईसानगर क्षेत्र के पचासा गांव में शनिवार को चारपाई पर बैठी 12 वर्षीय बालिका को मगरमच्छ दबोचकर गहरे पानी मे खींचकर लेकर चला गया था। जिसकी तलाश में जुटे वन विभाग,स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन ग्रामीणों की सहायता से आज तीसरे दिन पड़ोसी गांव के पास नाले से शव बरामद कर लिया,जिसको परिजनों की सहमति के बाद पीएम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईसानगर क्षेत्र के ओझापूर्वा मजरा पचासा गांव निवासी रूपा देवी (12) पुत्री शेखर का शव तीसरे दिन पड़ोसी गांव बनटुकरा के पास घाघरा नदी से निकले सुतिया नाले में वन विभाग,तहसील प्रशासन व स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बरामद कर लिया।जिसको देख परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गई,वही परिजनों की सहमति के बाद पुलिस ने शव का पीएम करवाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बताते चले कि शनिवार को रूपा को उस समय मगरमच्छ दबोचकर गहरे पानी मे लेकर चला गया था,जब वह चारपाई पर बैठकर खेल रही थी। जिसकी तलाश ग्राम प्रधान की मौजूदगी में वन विभाग,तहसील प्रशासन समेत स्थानीय पुलिस ग्रामीणों की सहायता से लगातार कर रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे