Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर नवाबगंज रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत



कृष्ण मोहन 

गोंडा:मनकापुर नवाबगंज रेल मार्ग पर ट्रेन के चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। स्टेशन मास्टर के सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार के सुबह लगभग 9:00 बजे मनकापुर रेलवे स्टेशन मास्टर ने मनकापुर पुलिस को मेमो के जरिए सूचना उपलब्ध कराया कि मनकापुर अयोध्या रेलवे लाइन पर स्थित 8/11 किलोमीटर पर एक युवक का ट्रेन से कट कर शव पड़ा हुआ है। 

गणेशपुर के पास मिला शव

मामले की जानकारी मिलते ही मनकापुर पुलिस शव को खोजते हुए मनकापुर नवाबगंज रेल मार्ग पर गणेशपुर गांव के पास पहुंच गई। जहां रेलवे ट्रैक के किनारे 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

बोले इंस्पेक्टर: नहीं हुई पहचान

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वह मैरून रंग का हाफ लोअर (बरमूडा) और फिरोजी रंग पट्टी वाला सफेद रंग का शर्ट पहने हुए है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष होगी। मृतक के बढ़ी हुई दाढ़ी और मूछ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित अलग-अलग माध्यमों से मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक में बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रवाना किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे