Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छः की मौत: भीषण सड़क हादसे से मातम में बदल गई दीपावली की खुशियां



उत्तर प्रदेश के बदायूं में दीपावली मनाने के लिए घर जा रहे लोगों की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पांच लोगों को गंभीर दशा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग नोएडा से टेंपो बुक करवा कर अपने-अपने घरों को जा रहे थे, इसी दौरान वे सड़क हादसे के शिकार हो गए।



प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार के सुबह नोएडा दिल्ली हाईवे पर बदायूं जिले के मजरिया कस्बे के पास भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। नोएडा में काम करने वाले लोग टेंपो बुक करवा कर अपने गांव जा रहे थे, इसी दौरान मजरिया कस्बे के पास टेंपो और ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गया। दुर्घटना होते ही एक तेज रफ्तार कार टेंपो के पीछे से आकर टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई। लेकिन तब तक कार चालक ने कार पर काबू पा लिया। हादसा होने के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।

टेंपो के सामने आया ट्रैक्टर: मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टेंपो जा रहा था, इसी दौरान गांव से निकलकर अचानक ट्रैक्टर ट्राली लिंक रोड से हाईवे मुख्य मार्ग पर आ पहुंचा, जिससे यह हादसा हो गया, टेंपो के पीछे से आ रहे कार चालक ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया, उसने भी टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराते हुए रुक गई, लेकिन कार चालक मौके की नजाकत को देखते हुए वहां से भाग निकला।

गर्भवती महिला की भी मौत: बताया जाता है कि भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। 

क्षत विक्षत हुआ शव: दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह, डीएम निधि श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। बताया जाता है कि हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के शव के चीथड़े उड़ गए थे। शव टुकड़ों टुकड़ों में बिखर गया था, सड़क खून से लाल हो गई थी।

पांच मृतकों की हुई पहचान: बताया जाता है कि इस हादसे में मिर्जापुर के रहने वाले 31 वर्षीय अतुल, बरेली के रहने वाले 35 वर्षीय कन्हई, 35 वर्षीय कन्हई की पत्नी कुसुम, 8 वर्षीय कन्हई का बेटा कार्तिक, 5 वर्षीय कन्हई की बेटी शीनू की शिनाख्त हो गई है। वही एक मृतक का पहचान करवाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

पांच घायल: बताया जाता है कि दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे