BALRAMPUR...तीनो गन्ना समितियों पर भाजपा का कब्जा | CRIME JUNCTION BALRAMPUR...तीनो गन्ना समितियों पर भाजपा का कब्जा
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...तीनो गन्ना समितियों पर भाजपा का कब्जा



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के गन्ना समितियों के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अगुवाई में तीनों समितियों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निर्विरोध चुनाव जीता है। गुरुवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की है।


भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने 17 अक्टूबर को बताया कि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, अवध क्षेत्र क्षेत्रीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री संजय राय, अवध क्षेत्र गन्ना समिति चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक व क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वी जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी के नेतृत्व में गन्ना समिति के अध्यक्ष पद पर भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाया गया था। जिसमें गन्ना समिति तुलसीपुर के अध्यक्ष पद नीलम सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र शुक्ला, उतरौला में अध्यक्ष पद पर तोताराम वर्मा व उपाध्यक्ष पद पर संजय यादव तथा बलरामपुर के अध्यक्ष पद पर रजनी सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर रामानंद पाण्डेय को निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गन्ना समिति अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में सभी प्रत्याशियों की जीत शानदार है। भाजपा पर सभी वर्गों का विश्वास है। गन्ना समिति के हुए चुनाव में सभी मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास जताया है। पीएम मोदी व सीएम योगी जनता के हितों के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चल रहे हैं। जिससे देश विकास की ओर नित प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सारी समितियां गन्ना किसानों के हितों के लिए कार्य करेगी।गन्ना समिति चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सभी विजई अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर पूर्व मंत्री व सदर विधायक पलटू राम तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह शैलू जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी आद्या सिंह जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू विष्णु देव गुप्ता बिंदु विश्वकर्मा रवि मिश्रा जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण पूर्व जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय अंशुमान शुक्ला मनीष तिवारी नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता नगर महामंत्री नंदलाल तिवारी केके तिवारी सहित तमाम भाजपाइयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे