Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एमएलके पीजी कॉलेज के हॉकी ग्राउंड पर शुक्रवार को अंतर विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी क्रम में खिलाड़ियों के चयन की प्रतियोगित का आयोजन किया गया ।


एमएलके पीजी कॉलेज के क्रीड़ाध्यक्ष डॉ ऋषि रंजन पांडेय ने बताया कि सत्र 2024 - 25 के अंतर महाविद्यालयीय खेलो की तैयारी के क्रम में आज कबडडी महिला, बैडमिन्टन, लंबी कूद एवं ऊंची कूद में श्रेष्ठ खिलड़ियों के चयन हेतु ट्रायल किया गया। बैडमिंटन के चयन कर्ता डॉ प्रखर त्रिपाठी एवं डॉ जितेंद्र कुमार ने 4 बालिकाओं एवं 6 बालको का चयन किया। इसी क्रम में साक्षी शर्मा के नेतृत्व में प्रियांशू मिश्रा, वर्षा सिंह और डॉ श्रद्धा सिंह ने कब्बडी महिला के लिए 20 संभावित खिलड़ियों का चयन किया। श्रीनिवास सिंह ने लंबी और ऊंची कूद के लिए 5-5 खिलाड़ियों का चयन किया। प्राचार्य प्रो जे पी पांडेय ने चयनित ख़िलाडीयों को बधाई दी तथा अनवरत अभ्यास द्वारा अपने खेल को और बेहतर बनाते हुए अंतर महाविद्यालयीय खेलो में मैडल जितने हेतु प्रोत्साहित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे