Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देवरानी ने जेठानी की गला रेतकर की हत्या: देवरानी के छुपे राज को जान गई थी जेठानी



उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में महिला की उसके ही घर में गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला के देवरानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला ने ठोस प्लान बनाया था, लेकिन पुलिस ने मामले से पर्दा उठाते हुए मंगलवार को मृतका के देवरानी को गिरफ्तार कर लिया है। 



बता दे कि सोमवार को कांठ थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियारपुर रफायतपुर गांव के रहने वाले राहुल की 38 वर्षीय पत्नी सीमा की धारदार हथियार से गला रेतकर उसके ही घर में हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तमाम साक्ष्य जुटाए थे।

भूसे के कमरे में मृत मिली थी सीमा: बताया जाता है कि घटना के समय घर वाले पशुओं का चारा लेने के लिए खेत में गए हुए थे। दोपहर में चारा लेकर वापस लौटने पर घर में मौजूद देवरानी और जेठानी नहीं मिली। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तब घर वालों ने देवरानी सुधा और जेठानी सीमा की खोज शुरू कर दी। गौरव के कमरे में उसकी पत्नी 31 वर्षीय सुधा बेहोश अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके हाथ, मुँह, पैर को बेड से बांधा गया था। इसके बाद राहुल की पत्नी सीमा की तलाश शुरू की गई तो, खून से लथपथ सीमा का शव भूसे के कमरे में पाया गया था। 

परिजनों में मचा कोहराम: सीमा का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था। मामले की जानकारी मिलते ही गांव की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

देवरानी का हुआ इलाज: बेहोशी की अवस्था में गौरव ने सुधा को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार देकर घर रवाना कर दिया गया।

अधिकारियों ने किया मुआयना:मामले की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर आकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी कांठ अपेक्षा निम्बाड़िया, स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वायड सहित मौके का जायजा लिया।

अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज: कांठ पुलिस को शिकायती पत्र देकर मृतका सीमा के पति राहुल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। 

देवरानी गिरफ्तार: तमाम साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने पाया कि पूरी वारदात में मृतका की देवरानी सुधा का हाथ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी देवरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। 

हत्या करने का कारण: पुलिस के पूछताछ में देवरानी ने बताया कि उसके अवैध संबंध के बारे में जेठानी को पता चल गया था, इसलिए जेठानी को रास्ते से हटाने का पूरा प्लान बना लिया। प्लान बना करके वारदात को अंजाम दिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे