Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला सिपाही की गला रेतकर हत्या: सिपाही पति ने बहनोई के साथ मिलकर की हत्या, शव से 50 मीटर दूर मिला सिर



उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में तैनात महिला सिपाही की हत्या करके उसके सिपाही पति ने शव को मुरादाबाद जिले के रामगंगा नदी के किनारे फेंक दिया था। 17 अक्टूबर को महिला का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर महिला का सिर पड़ा हुआ था। अपने ही विभाग को गुमराह करने के लिए आरोपी पति ने सिविल लाइन पुलिस में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला का शव मिलने के दो दिन बाद उसकी पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले से पर्दा उठा दिया। 

दरअसल रामपुर के पुलिस में तैनात महिला सिपाही अवकाश पर चल रही थी। इसके बाद अचानक वह गायब हो गई थी। तब मामले में महिला सिपाही के कांस्टेबल पति ने तैनाती पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराया था। मुरादाबाद में शव मिलने के दो दिन बाद महिला की पहचान रामपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात रिंकी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों से बातचीत कर आरोपी सिपाही पति की कलई खोल दी।

30 दिन से छुट्टी पर थी रिंकी: बताया जाता है कि महिला हेड कांस्टेबल रिंकी 2011 बैच में तैनात हुई थी। हेड कांस्टेबल 30 दिन की छुट्टी पर गई हुई थी, उसे 14 अक्टूबर को वापस ड्यूटी पर तैनात होना था। समय पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने के कारण उसे अनुपस्थित किया गया।

रामगंगा नदी के पास मिला शव: 17 अक्टूबर को मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र अंतर्गत देबापुर गांव के रहने वाले लोग खेत में काम करने गए हुए थे, तभी उन्हें नदी के पास लगी झाड़ियां में महिला का शव दिखाई पड़ा। मामले में स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई, 

सिर से धड़ अलग: महिला का शव बरामद हो हुआ, लेकिन सिर विहीन था। पुलिस टीम ने मौके पर तलाश किया तब शव से 50 मीटर के दूरी पर सिर बरामद हो गया। इसके बावजूद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई।

सोशल मीडिया का लिया सहारा: कटघर पुलिस ने महिला के शव का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जो एक दूसरे से होते हुए रामपुर के सिविल लाइन पुलिस में पहुंच गया। महिला की तस्वीर देखते ही थाने के लोग पहचान गए।

सिपाही पति ने पत्नी सिपाही को पहचानने से किया इंकार:शव के तस्दीक के लिए पुलिस टीम रिंकी के परिवार और उसके पति सोनू को लेकर पोस्टमार्टम हाउस गई। जहां सिपाही पति ने महिला की पहचान करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला के मायके वालों को बुलाया गया, तब उन्होंने शव की पहचान हेड कांस्टेबल रिंकी के रूप में हुई।

बिजनौर के रहने वाले है दोनों: बताया जाता है कि रिंकी बिजनौर के थाना चांदपुर के दरबड़ गांव की रहने वाली थी, वही सोनू भी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव का रहने वाला है।वर्ष 2013 में दोनों का विवाह हुआ था। दोनों से दो लड़के हैं, छोटा बेटा अक्षित 9 वर्ष का है, वही बड़ा बेटा आरव कुमार 12 वर्ष का है। बताया जाता है कि सिपाही सोनू पत्नी रिंकी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर वह उसे आए दिन परेशान किया करता था।

स्पेशल ब्रांच में तैनात था आरोपी सिपाही: आरोपी सिपाही के बारे में बताया जा रहा है कि वह रामपुर के स्पेशल ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट में तैनात है।

बोले अपर अधीक्षक:रामपुर एएसपी ने बताया कि 17 अक्टूबर को मुरादाबाद के थाना कटघर में एक महिला का शव मिला था, महिला की पहचान रामपुर महिला थाना में तैनात हेड कांस्टेबल रिंकी के रूप में हुई है। जांच पड़ताल में ज्ञात हुआ कि महिला सिपाही के पति ने अपने बहनोई के साथ मिलकर महिला सिपाही की हत्या कर के शव को छुपाने की नियत से मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में फेंक दिया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त कार और चाकू बरामद कर लिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे